पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
पत्थलगांव पूरन तालाब छठ घाट का एसडीओपी डॉ. धुर्वेश जयसवाल ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पत्थलगांव छठ महापर्व को लेकर पत्थलगांव के ऐतिहासिक पूरन तालाब छठ घाट पर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में आज एसडीओपी डॉ. धुर्वेश जयसवाल ने पूरन तालाब घाट का औचक निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान उनके साथ भोजपुरी समाज के अध्यक्ष धनंजय तिवारी, संरक्षक मनोज तिवारी, जितेन्द्र गुप्ता सहित समाज के अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
गहराई के मद्देनजर सुरक्षा पर विशेष फोकस
एसडीओपी डॉ. जायसवाल ने घाट पर पानी की गहराई, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, रोशनी और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे सजावट और सफाई कार्यों की भी जानकारी ली
इस दौरान भोजपुरी समाज के पदाधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर स्थायी रूप से गोताखोरों की टीम तैनात करने की मांग रखी। इस पर एसडीओपी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि छठ पर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, गोताखोरों की टीम बुलाई जाएगी और ट्रैफिक व्यवस्था को भी पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो
रात-दिन छठ घाट की बेहतर व्यवस्था में जुटा है भोजपुरी समाज

भोजपुरी समाज के अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने बताया कि समाज के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से रात-दिन मेहनत कर घाट की साफ-सफाई रंग-रोगन लाइट-डेकोरेशन और चौक-चौराहों की सजावट में जुटे हुए हैं। छठ व्रतियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं
गौरतलब है कि पत्थलगांव का पूरन तालाब छठ घाट क्षेत्र के सबसे बड़े छठ आयोजन स्थलों में से एक है, जहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु अस्ताचलगामी और उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं।




























