Advertisement Carousel

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट एवं डकैती का खुलासा, 06 आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज एवं 200 से अधिक कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, ₹4.60 लाख की संपत्ति बरामद

सुरजपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

थाना भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट एवं डकैती का खुलासा, 06 आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज एवं 200 से अधिक कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, ₹4.60 लाख की संपत्ति बरामद

सूरजपुर। थाना भटगांव क्षेत्र में हुई लूट एवं डकैती की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में 04 पुरुष एवं 02 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की नगदी, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू सहित लगभग ₹4 लाख 60 हजार की संपत्ति बरामद की है।

200 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस।
दिनांक 27 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 01:30 बजे ग्राम अधिना सलका निवासी राधेश्याम सिंह पिता स्वर्गीय चेतन, उम्र 35 वर्ष, थाना भटगांव जिला सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि चार अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर चेहरे में स्टॉल बांधकर एवं चैनल का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किए। आरोपियों ने बच्चों के गले में चाकू सटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए अलमारी में रखे ₹1,50,000 नगद एवं ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भटगांव में अपराध क्रमांक 204/2026 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम सुराग
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक याेगेश देवांगन तथा SDOP प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध मारुति स्विफ्ट डिजायर कार दिखाई दी। वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹1,40,000 नगद, 01 नग मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू, विभिन्न कंपनियों के 06 नग मोबाइल फोन तथा घटना के समय मुंह में बांधे गए 04 नग स्टॉल बरामद किए गए। घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 10 FA 6395 भी जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी
1. हुल्लेश्वर दास, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पोकसरी, थाना बतौली, जिला सरगुजा।
2. देवकरण दास उर्फ विजय दास, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम जामडीह, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा।
3. विकास दास, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम झरगांवा , थाना बतौली, जिला सरगुजा।
4. शांतुदास, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम झरगांवा, थाना बतौली, जिला सरगुजा।
5. शारदा चौहान, उम्र 37 वर्ष, निवासी तकिया रोड अंबिकापुर, जिला सरगुजा।
6. सोनू कुमारी उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम खोरमा प्रतापपुर, जिला सूरजपुर।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भटगांव बृजेश सिन्हा, सुनील विवेकानंद सिंह, प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा, संजय कुमार, हेमंत सोनवानी, आरक्षक विनोद प्रताप सिंह, दिनेश ठाकुर एवं रजनीश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय….

जशपुर स्वास्थ्य विभाग भर्ती प्रक्रिया पर सवाल ! मार्कशीट अपलोड नहीं, फिर भी अभ्यर्थी को मिली पात्रता, तीसरी दावा-आपत्ति के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति जबकि भर्ती विज्ञापन में 2 दावा आपत्ति का था प्रावधान…