Advertisement Carousel

जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव का शानदार प्रदर्शन…

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता 

जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव का शानदार प्रदर्शन

जूनियर एवं सीनियर वर्ग में प्रथम तथा तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का चयन

पत्थलगांव। प्रतिभा, परिश्रम, नवाचार और उत्कृष्ट मार्गदर्शन जब एक साथ मिलते हैं, तो सफलता की नई इबारत लिखी जाती है। इसी का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पत्थलगांव के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल कर विद्यालय, पत्थलगांव नगर एवं जशपुर जिले का गौरव बढ़ाया है।

जशपुर स्थित सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 150 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी 36 विज्ञान परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान क्षमता, रचनात्मकता एवं नवाचार का प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय, पत्थलगांव के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट परियोजनाओं और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए जूनियर एवं सीनियर वर्ग में प्रथम तथा सीनियर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस शानदार सफलता के साथ विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की है।

जूनियर वर्ग में प्रियस शर्मा (कक्षा आठवीं) एवं नितेश नाग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। वहीं सीनियर वर्ग में इशिका पाल एवं वैभवी सोनी (कक्षा दसवीं) ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अतिरिक्त सीनियर वर्ग में सुखमन कौर एवं दीति यादव (कक्षा नौवीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया।

प्राचार्य तनु ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में शिक्षकों और विद्यार्थियों की टीम भावना ने इस सफलता को साकार किया है। उन्होंने सदैव विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर प्रश्न पूछने, नए विचार विकसित करने, प्रयोग करने और अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
विद्यार्थियों की इस सफलता में मार्गदर्शक शिक्षकों श्री शैलेश कुमार देवांगन, सुश्री अंजू बारा मरिया, श्रीमती सविता एवं सुश्री हर्षिता पटेल का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। परियोजनाओं के चयन, शोध कार्य, वैज्ञानिक तथ्यों की समझ, मॉडल निर्माण तथा निर्णायक मंडल के समक्ष प्रभावशाली प्रस्तुति तैयार कराने तक शिक्षकों ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्राचार्य श्रीमती तनु सिंह ठाकुर ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी लगन, मेहनत, वैज्ञानिक जिज्ञासा और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का सुखद परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें वैज्ञानिक चेतना, नवाचार, आत्मविश्वास और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है।

उन्होंने चयनित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इसी आत्मविश्वास, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ेंगे तथा पत्थलगांव और जशपुर जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।

विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जशपुर स्वास्थ्य विभाग भर्ती प्रक्रिया पर सवाल ! मार्कशीट अपलोड नहीं, फिर भी अभ्यर्थी को मिली पात्रता, तीसरी दावा-आपत्ति के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति जबकि भर्ती विज्ञापन में 2 दावा आपत्ति का था प्रावधान…

सूरजपुर में महिला थाना का हुआ शुभारंभ, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया लोकार्पण। एसआई पुष्पा तिर्की बनीं जिले की पहली महिला थाना प्रभारी, महिलाओं को अब अपनी शिकायतों के लिए मिलेगी विशेष सुविधा…

नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए पत्थलगाँव विकासखंड के सभी संकुलों में विशेष कोचिंग प्रारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी की पहल पर शासकीय शिक्षक दे रहे हैं निःशुल्क मार्गदर्शन, कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों को मिलेगा विशेषज्ञों का लाभ…