Advertisement Carousel

बिजली ट्रांसफार्मर व केबल तार चोर गिरोह के 02 आरोपी गिरफ्तार, 06 मामलो का हुआ खुलासा, पीकप वाहन, चोरी का सामान एवं नगदी रकम समेत 10 लाख रुपये का मशरुका जब्त…

सरगुजा✍️ जितेंद्र गुप्ता 

बिजली ट्रांसफार्मर व केबल तार चोर गिरोह के 02 आरोपी गिरफ्तार, 06 मामलो का हुआ खुलासा, पीकप वाहन, चोरी का सामान एवं नगदी रकम समेत 10 लाख रुपये का मशरुका जब्त।

:-डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही।
:- आरोपियों अपने अन्य साथी के साथ मिलकर बिजली ट्रांसफार्मर, केबल तार एवं अन्य बिजली सामानो की चोरी कर घटना कों दिए थे अंजाम।
:- केबल चोरी के मामले में थाना उदयपुर में 01, थाना लखनपुर 02 एवं थाना कमलेश्वरपुर में 03 अपराध हुआ था दर्ज।
:- आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बिक्री करने से प्राप्त नगदी रकम 76,900 रुपये, पीकप वाहन, मोटरसाइकिल एवं ट्रांसफार्मर तांबा कॉइल, केबल वायर एवं अन्य सामान किया गया जप्त।
:- आरोपीगण शातिर किस्म के व्यक्ति है, आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से कई अपराध पंजीबद्ध है। मामले में अन्य आरोपी की गिरफ़्तारी शेष है, फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि ​दिनांक 04/11/2026 की सुबह लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच ग्राम गुडगांव थाना उदयपुर में बिजली गुल होने पर प्रार्थी राजकुमार बाहर निकला एवं बाहर आवाज सुनकर देखा कि 2-3 लोग बिजली ट्रांसफार्मर चोरी कर रहे हैं। प्रार्थी द्वारा अन्य ग्रामीणों को सूचित करने पर ग्रामीणों ने मौके पर एक आरोपी जसीम खान को पकड़ था, जबकि उसके दो अन्य साथी मौक़े से भाग निकले थे, चोरी गए ट्रांसफार्मर की कीमत लगभग ₹35,000/- है। पुलिस टीम द्वारा मामले में अपराध क्रमांक 196/2026 धारा 305(ई), 3(5) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। केबल चोरी के मामलों में थाना उदयपुर में 01, थाना लखनपुर 02 एवं थाना कमलेश्वरपुर में 03 अपराध दर्ज हुआ था एवं आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।

​ केबल चोरी के मामलों कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा. पु. से.) द्वारा पुलिस टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों कों शीघ्र गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना मौक़े से पकडे गए आरोपी जसीम खान से पूछताछ की गई, जो आरोपी द्वारा अपना नाम *(01) जसीम खान आत्मज स्व. रशीद खान उम्र 28 वर्ष साकिन हरिगवां थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपने साथी मो. तशरीफ खान एवं अन्य के साथ मिलकर घटना कारित करना, चोरी की योजना बनाना एवं पूर्व में भी ट्रांसफार्मर एवं केबल तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया, इसी क्रम में मामले में शामिल फरार आरोपी मो. तशरीफ खान का पता तलाश कर मय पीकप वाहन पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *(02) मो तशरीफ़ खान आत्मज मो. जलील खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी हरिगंवा, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज* का होना बताया, आरोपी के कब्जे से पीकप वाहन क्रमांक UP 64 CT 4079, ​नगदी रकम: ₹76,900 रुपये चोरी के सामान की बिक्री की राशि एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं ट्रांसफार्मर तांबा कॉइल, केबल वायर, क्लेम्प, कनेक्टर, लोहे का एंगल, वायरिंग बॉक्स, स्टे राड, स्टे वायर, धीरी, लोहे की पट्टी व अन्य सामान जप्त किया गया है, ​गिरफ्तार आरोपीगण शातिर किस्म के व्यक्ति है, आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से कई अपराध पंजीबद्ध है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 111 बी. एन. एस. जोड़कर आरोपियों कों माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। मामले में अन्य फरार आरोपी की पतासाजी एवं अन्य थानों से आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम जांच विवेचना जारी है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भीखम लाल साहू, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, संजय नागेश, आरक्षक मनीष सिंह, अमन पुरी अजय शर्मा, रविन्द्र, हेमंत, एवं सैनिक नीरज सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जशपुर स्वास्थ्य विभाग भर्ती प्रक्रिया पर सवाल ! मार्कशीट अपलोड नहीं, फिर भी अभ्यर्थी को मिली पात्रता, तीसरी दावा-आपत्ति के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति जबकि भर्ती विज्ञापन में 2 दावा आपत्ति का था प्रावधान…

सूरजपुर में महिला थाना का हुआ शुभारंभ, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया लोकार्पण। एसआई पुष्पा तिर्की बनीं जिले की पहली महिला थाना प्रभारी, महिलाओं को अब अपनी शिकायतों के लिए मिलेगी विशेष सुविधा…

नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए पत्थलगाँव विकासखंड के सभी संकुलों में विशेष कोचिंग प्रारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी की पहल पर शासकीय शिक्षक दे रहे हैं निःशुल्क मार्गदर्शन, कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों को मिलेगा विशेषज्ञों का लाभ…