Advertisement Carousel

प्रदेश महामंत्रियों की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुईं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय…

गांधीनगर पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

 

प्रदेश महामंत्रियों की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुईं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय

गांधीनगर / पत्थलगांव। भाजपा गुजरात प्रदेश कार्यालय, गांधीनगर स्थित श्री कमलम में आयोजित प्रदेश महामंत्रियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में गुजरात सह-प्रभारी एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय शामिल हुईं।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश विश्वकर्मा जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री रत्नाकर जी, प्रदेश प्रभारी श्री तरुण चुघ जी, प्रदेश सह-प्रभारी श्री अजय महावर जी सहित सभी प्रदेश महामंत्री उपस्थित रहे।

बैठक में पार्टी के आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों की कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता एवं संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा में सहभागिता की तथा प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर विचार रखे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला ‘टॉप टीचर अवार्ड’, सरकारी स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता सुधारने पर जोर कलेक्टर रोहित व्यास बोले—शिक्षक जिले के रोल मॉडल, 100 माध्यमिक विद्यालयों में टीवी लगाने की तैयारी….

कार्तिक मास में भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु, पमशाला के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में चल रहा भजन-कीर्तन ईब नदी तट स्थित मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम गूंज रहे भक्ति के स्वर, क्षेत्र की कीर्तन मंडलियां ले रही हैं भाग….