Advertisement Carousel

मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की घटना, पीड़िता के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया अपराध।
थाना तुमला में अपराध क्रमांक 59/2026, धारा 64(1), 64(2)(i) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला पंजीबद्ध।
गिरफ्तार आरोपी चंद्रहास कुमार, उम्र 20 वर्ष।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.10.2026 को थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के 34 वर्षीय प्रार्थी, जो पीड़िता का भाई है, ने थाना तुमला में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25.10.2026 की शाम लगभग 06:30 बजे वह शौच के लिए मैदान की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे भदरा झाड़ी की ओर से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह तत्काल उस दिशा में दौड़कर गया, जहां उसने अपनी 37 वर्षीय दिव्यांग बहन, जो बोलने में असमर्थ है, के साथ गांव के ही चंद्रहास कुमार को खेत के पास दुष्कर्म करते हुए देखा। प्रार्थी को मौके पर आता देखकर आरोपी अपने कपड़े, पर्स एवं मोबाइल फोन मौके पर छोड़कर वहां से भाग गया।

मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए थाना तुमला पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चंद्रहास कुमार के विरुद्ध अपराध क्रमांक 59/2026, धारा 64(1), 64(2)(i) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना तुमला पुलिस ने आरोपी चंद्रहास कुमार को हिरासत में लिया तथा पीड़िता का विधिवत मेडिकल परीक्षण कराया। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने एवं प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उक्त मामले की कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला पीएसआई जितेंद्र कुमार साहू, पीएसआई विमलेश्वरी मरकाम, प्रधान आरक्षक फ्रांसिस बेक, आरक्षक मुकेश भगत सहित थाना तुमला के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति गंभीर एवं संवेदनशील है। थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। ऐसे गंभीर अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में पुलिस की अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला ‘टॉप टीचर अवार्ड’, सरकारी स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता सुधारने पर जोर कलेक्टर रोहित व्यास बोले—शिक्षक जिले के रोल मॉडल, 100 माध्यमिक विद्यालयों में टीवी लगाने की तैयारी….

कार्तिक मास में भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु, पमशाला के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में चल रहा भजन-कीर्तन ईब नदी तट स्थित मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम गूंज रहे भक्ति के स्वर, क्षेत्र की कीर्तन मंडलियां ले रही हैं भाग….