Advertisement Carousel

क्षेत्र के विकास को लेकर गोमती साय ने की उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात…

रायपुर✍️ जितेन्द्र गुप्ता

क्षेत्र के विकास को लेकर गोमती साय ने की उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात

रायपुर। विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने बुधवार को रायपुर में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं मंत्री श्री टंकराम वर्मा से सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान गोमती साय ने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र सहित क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं, नागरिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों तथा विकास कार्यों को लेकर दोनों नेताओं के साथ सार्थक विचार-विमर्श किया।

गोमती साय ने क्षेत्र में सड़क, बुनियादी सुविधाओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े अन्य विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है।

इस दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन एवं आगामी कार्ययोजना से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। गोमती साय ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को शासन के समक्ष रखना तथा उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करना उनका दायित्व है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp