Advertisement Carousel

मोटर साइकिल चोरी के 02 मामलों का खुलासा, एक शातिर आरोपी गिरफ्तार एवं कुल 02 नग मोटर साइकिल जप्त…

सरगुजा ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

मोटर साइकिल चोरी के 02 मामलों का खुलासा, एक शातिर आरोपी गिरफ्तार एवं कुल 02 नग मोटर साइकिल जप्त।

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मोटरसायकल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 02 नग मोटरसायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 01 लाख किया गया बरामद।

पहले मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी इन्द्रकमल जायसवाल, निवासी बडऩीझरिया थाना गांधीनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 07/10/26 की रात्रि को प्रार्थी की हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक CG15DV1607 उसके घर के सामने से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 646/26, धारा – 305(बी), 303(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया था.

दूसरे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजकुमार यादव, निवासी डिगमा थाना गांधीनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 20/10/2026 को भगवानपुर शासकीय हाई स्कूल के बगल से उनकी पत्नी के नाम दर्ज मोटर साइकिल क्रमांक CG30G-0529 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक – 687/26, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा मोटरसायकल चोरी के मामले में आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार संदेही *छोटे लाल आत्मज श्याम लाल उम्र 28 वर्ष निवासी मंजीरा फुलकुंवर पारा थाना जयनगर* को हिरासत में लिया गया। आरोपी से हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने दोनों स्थानों से मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही से चोरी की गई दोनों मोटरसायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 01 लाख रुपये जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, आरोपी शातिर एवं आदतन किस्म का अपराधी है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक इमरान ग़ालिब, आरक्षक सुल्तान अहमद, सैनिक संतोष संत, अनिल साहू सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp