जशपुर/कांसाबेल ✍️ जितेन्द्र गुप्ता
इंदिरा गांधी के शहादत दिवस एवं टीएस बाबा के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर
21 युवाओं ने किया रक्तदान, मानवता की सेवा का दिया संदेश
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के जन्मदिन के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस जशपुर के तत्वावधान में कांसाबेल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 21 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानवता की सेवा का संदेश दिया। युवाओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।
इस आयोजन के माध्यम से युवा कांग्रेस ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अभिमन्यु सिदार, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस अजित साय, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि शर्मा, टिंकू बंसल, हर्षविजय खाखा, छोटू शर्मा, रंजीत यादव, अंकित गोयल, सुरजनाथ विश्कर्मा, राहुल यादव, सहदेव सिदार,खिरोधर यादव,संजय कुमार,मनोज सरकार, मो.खुर्सीद, मनीष विश्कर्मा, हेडविक तिर्की, साकेत अग्रवाल, इस्लाम खान, एरिक टोप्पो, सूर्यप्रकाश बरवा,खिरोधर यादव, वेदप्रकाश भगत,गोरीद यादव, राहुल यादव, सोनू खान एवं कई अन्य युवाओं ने ब्लड डोनेट की।

























