Advertisement Carousel

गोमती साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात दीपावली की दी हार्दिक शुभकामनाएँ…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

गोमती साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात

दीपावली की दी हार्दिक शुभकामनाएँ

पत्थलगांव। विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर गोमती साय ने मुख्यमंत्री जी की माताजी से भी आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात का माहौल सौहार्दपूर्ण एवं पारिवारिक आत्मीयता से परिपूर्ण रहा।

इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जी भी उपस्थित रहीं।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय….

जशपुर स्वास्थ्य विभाग भर्ती प्रक्रिया पर सवाल ! मार्कशीट अपलोड नहीं, फिर भी अभ्यर्थी को मिली पात्रता, तीसरी दावा-आपत्ति के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति जबकि भर्ती विज्ञापन में 2 दावा आपत्ति का था प्रावधान…