पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता
कोकियाखार में प्रो कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शामिल हुईं विधायक गोमती साय
खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
पत्थलगांव। विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय गुरुवार को कोकियाखार में आयोजित प्रो कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके खेल प्रदर्शन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति रुचि विकसित होती है। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन निश्चित रूप से सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मीना चौहान, जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, जनपद अध्यक्ष धनियारों परहा, भाजपा नेता आनंद शर्मा, उमाशंकर भगत, जनपद सदस्य, क्षेत्रीय सरपंच सहित भाजपा के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विधायक गोमती साय ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।



























