पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
संध्या अर्घ्य के साथ भक्ति में सराबोर हुआ पत्थलगांव, सभी समाज के लोगों की जुड़ी है आस्था

पत्थलगांव लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन गुरुवार शाम पत्थलगांव के सभी छठ घाट भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठे। छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की

पूरन तालाब, और आमाआला घाटों पर दोपहर से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बांस की टोकरी में ठेकुआ, फल-फूल, नारियल और गन्ना सजाकर व्रती महिलाएं पूरे परिवार के साथ घाट पर पहुंचीं। जैसे ही डूबते सूर्य की लालिमा तालाब के पानी पर पड़ी, पूरा माहौल जय छठी मैया के जयकारों से गूंज उठा

सिर्फ एक समाज का नहीं, पूरे क्षेत्र वासियों का है ये पर्व

पत्थलगांव में छठ अब केवल भोजपुरी समाज तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सभी समाज और वर्ग के लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है। घाट पर भोजपुरी समाज के साथ-साथ स्थानीय सहित सभी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह पर्व पत्थलगांव में सामाजिक समरसता और एकता की मिसाल बन गया है।

भव्य सजावट और पुख्ता इंतजाम
घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा बेहतर तरीके से घाट और सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था। सुरक्षा और यातायात को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकर खुद छठ घाट में मौजूद रह कर व्यवस्था की निगरानी करते रहे और घाटों पर शांतिपूर्ण तरीके से अस्त होते सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ

सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा पूरा भोजपुरी समाज इस पर्व की भव्यता को लेकर रात दिन कार्य करता रहा पूरे नगर की साज सजावट चौक में जगमग करती लाइट के साथ घाटों को सजाया गया है।




























