Advertisement Carousel

जनजातीय गौरव दिवस पर धरमजयगढ़ में भव्य आयोजन, विधायक गोमती साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के साथ की सहभागिता….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

जनजातीय गौरव दिवस पर धरमजयगढ़ में भव्य आयोजन, विधायक गोमती साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के साथ की सहभागिता

 

पत्थलगांव। जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी एवं प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं, अस्मिता और ऐतिहासिक विरासत का उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने अपने संबोधन के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओ.पी. चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, राजेश अग्रवाल, लखनलाल देवांगन, गुरु खुशवंत साहेब सहित सांसदगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि जनजातीय समाज हमारी संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्र की गौरवशाली विरासत का अभिन्न अंग है। भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान जननायकों का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे। जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और उनके महान नायकों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान एवं सम्मान मिल रहा है। जनजातीय समाज के उत्थान, सम्मान और विकास के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय….