Advertisement Carousel

मारपीट एवं छेड़छाड़ के मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार…

सरगुजा ✍️जितेंद्र गुप्ता 

मारपीट एवं छेड़छाड़ के मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
आरोपियों द्वारा प्रार्थिया एवं उसकी भांजी से मारपीट एवं छेड़छाड़ की घटना की गई थी कारित।
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ​प्रार्थिया द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24.10.2026 को दोपहर करीब 03:30 बजे आरोपी रसीद शाह के घर के पास प्रार्थिया की भाजी के साथ आरोपियों द्वारा पूछताछ और विवाद किया गया। ​आरोपियों द्वारा साजिशन मिलकर प्रार्थिया और उसकी भाजी कों गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई, जिससे गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा, आरोपियों द्वारा लज्जा भंग करने की नीयत से छेड़छाड़ की गई थी, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 759/26 धारा 74, 291, 351(3), 115(2), 127(2), 3(5), 111 बीएनएस एवं 7, 8 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम *(01) रसीद शाह आत्मज स्व. अली मोहम्मद, उम्र 50 वर्ष, निवासी तकिया मदरसा के पास, थाना कोतवाली (02) मो. इरफान खान आत्मज ताहिर खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बोंगा, पोस्ट गोविंदपुर, थाना रमकोला, हालमुकाम रसीद शाह का किराया मकान अंबिकापुर (03) इमाम असगर आत्मज मो. मेसाहेब अंसारी, उम्र 20 वर्ष, निवासी डाल्टनगंज, नेवरा, थाना चैनपुर, पलामू, हालमुकाम रसीद शाह का किराया मकान, अंबिकापुर (04) इमरान खान आत्मज स्व. नसरूल्लाह खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी तकिया मो. रसीद शाह के किराए का मकान, थाना कोतवाली अंबिकापुर* का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया।

प्रकरण सदर के मुख्य आरोपी रशीद शाह के विरूद्ध पूर्व में थाना अम्बिकापुर में कई अपराध पंजीबद्ध है उक्त प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी के द्वारा संगठित अपराध के सदस्य के रूप में निरंतर गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त होने से प्रकरण में धारा 111 जोड़ी गई है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, महिला प्रधान आरक्षक ज्योति कुजूर, आरक्षक सुरेश गुप्ता, शिव राजवाड़े सैनिक संतोष पाठक सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp