Advertisement Carousel

भगवान कार्तिक गणेश के दर्शन कर ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात, सामुदायिक भवन निर्माण का लिया संकल्प विधायक गोमती साय ने….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

छाता सरई में भगवान कार्तिक गणेश के दर्शन कर ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात, सामुदायिक भवन निर्माण का लिया संकल्प विधायक गोमती साय ने

पत्थलगांव। विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत मंगलवार की रात्रि ग्राम छातासरई में विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने भगवान कार्तिक गणेश जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की।

इस दौरान ग्रामीणों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन करने का संकल्प लिया। सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामूहिक गतिविधियों के आयोजन के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

विधायक गोमती साय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और जनसामान्य की आवश्यकताओं को पूरा करना प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास के लिए जनभावनाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरेन्द्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष रवि शंकर यादव, सुरेश यादव, एस टी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, केदार नाग, जरासंध यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp