Advertisement Carousel

जेल से जमानत पर छूटते ही पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया…

रायगढ़ जितेन्द्र गुप्ता 

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जेल से जमानत पर छूटते ही पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

 

शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और विश्वास में लेकर उससे करीब 93 हजार रुपये लेने के मामले में महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया और रुपये वापस मांगने पर शादी से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता मूलतः तमनार थाना क्षेत्र की रहने वाली है और रायगढ़ में किराये के मकान में रहकर काम करती है। युवती ने 16 नवंबर 2026 को महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि अक्टूबर माह में पेट्रोल पंप पर उसकी मुलाकात मेहराब खान से हुई थी। मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान होने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती को पसंद करने और उससे शादी करने की बात कहकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि 8 अक्टूबर 2026 की रात आरोपी उसके किराये के मकान में पहुंचा और शादी करने का भरोसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी वह लगातार शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान अपनी आर्थिक जरूरत बताकर आरोपी ने युवती से करीब 93 हजार रुपये भी ले लिए। 28 अक्टूबर को जब युवती ने आवश्यकता पड़ने पर अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार करते हुए शादी नहीं करने और जो करना है कर लेने की बात कही। इतना ही नहीं, उसने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 99/2026, धारा 69 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की तो जानकारी मिली कि वह थाना जूटमिल के एक मारपीट के मामले में जेल में बंद है। दिनांक 17 नवंबर 2026 की शाम मारपीट के प्रकरण में जमानत पर जेल से रिहा होते ही महिला थाना एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने जेलपारा में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ एवं कार्रवाई के बाद *आरोपी मेहराब खान उर्फ मेहराब हसन उर्फ मेहराब अंसारी, पिता मो. सफिउद्दीन अंसारी, उम्र 22 वर्ष, निवासी जूटमिल के सामने गली, थाना जूटमिल, रायगढ़* को महिला थाना के प्रकरण में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के सतत पर्यवेक्षण में की गई इस त्वरित कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक परमेश्वर गुप्ता, प्रधान आरक्षक संदीप भगत एवं आरक्षक राजेश उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 20 नवंबर को भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल हुए और छत्तीसगढ़ पवेलियन में संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब बदल रही है….

गुरु नानक जयंती को लेकर पत्थलगांव में निकली भव्य शोभायात्रा, पंच प्यारों ने की अगुवाई भोजपुरी समाज सहित ब्राह्मण समाज एच आर ग्रुप एवं अन्य विभिन्न संगठन ने शोभायात्रा के श्रद्धालुओं को कराया जलपान…

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी….