Advertisement Carousel

शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के ऊपर पत्थलगांव पुलिस की पैनी नजर 25 नवंबर और 26 नवंबर को दो अलग अलग मामलों पे 10000, 10000, रु का अर्थदंड …

पत्थलगांव✍️जितेंद्र गुप्ता 

शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पे पत्थलगांव पुलिस की पैनी नजर 25 नवंबर और 26 नवंबर को दो अलग अलग मामलों पे 10000, 10000, रु का अर्थदंड 

मोटरसायकल चालको कों ब्रेथ ऐनालाइजर से चेक करने पर चालक शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया, प्रकरण में वाहन चालक को रोककर पूछताछ किया गया, चालक द्वारा अपना नाम  ललित सिंह पिता जग्गु राम उम्र 50 वर्ष ग्राम बालकपोडी बताया  वही 26 नवंबर को अनुरंजन लकड़ा पिता जगदीश लकड़ा उम्र 30 वर्ष लभनिपारा पत्थलगांव को 10000, 10000 रु. के भारी भरकम राशि के अर्थदंड लगाया गया

वाहन चालक कों ब्रेथ ऐनालाइजर से चेक करने पर चालक शराब के नशे मे धुत्त होने पे वाहन चालकों द्वारा शराब के नशे मे वाहन चलाना पाये जाने पर अनावेदक वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त प्रकरणों मे प्रत्येक वाहन चालक को 10000/ 10000, रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया हैं।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल ने पहले ही अपील जारी करते हुए यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की बाते कही थी उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा लगातार शराब पीकर चलाने वालो के ऊपर कड़ी कारवाही जारी रहेगी हमारी पुलिस टीम के द्वारा लगातार ब्रेथ ऐनालाइजर से वाहन चालकों की जांच की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका ज्यादा बनी रहती है। जिससे जानमाल का काफी नुक्शान होता है। इसलिए जागरूक बनिए और शराब पीकर वाहन न चलाए। 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

9 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बनेंगी तीन सड़कें, ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में बिछ रहा सड़कों का जाल, तीन महत्वपूर्ण सड़कों का हुआ भूमिपूजन…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 20 नवंबर को भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल हुए और छत्तीसगढ़ पवेलियन में संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब बदल रही है….

गुरु नानक जयंती को लेकर पत्थलगांव में निकली भव्य शोभायात्रा, पंच प्यारों ने की अगुवाई भोजपुरी समाज सहित ब्राह्मण समाज एच आर ग्रुप एवं अन्य विभिन्न संगठन ने शोभायात्रा के श्रद्धालुओं को कराया जलपान…