पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
जोगपाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘फन एंड फीस्ट’ कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने जमकर उठाया कार्यकम का लुफ्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ने फीता काट कर किया कार्यक्रम की शुरुआत इस दौरान पत्रकार जितेन्द्र गुप्ता, महेश यादव, जोगपाल स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर मनजोत सिंह भाटिया स्कूल की प्रिंसिपल श्री मति श्वेता पटेल, स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं और छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।

पत्थलगांव के जोगपाल पब्लिक स्कूल में 28 नवंबर: दिन शनिवार को ‘फन एंड फीस्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही स्कूल परिसर छोटे बच्चों से लेकर बड़े छात्र छात्राओं की चहल-पहल, हंसी-ठिठोली से गूंज उठा। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ने फीता काट कर किया तत्पश्चात मां सरस्वती को फूल माला चढ़ा कर दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद स्कूली बच्चों के लगाए स्टाल ने सभी का मन मोह लिया। फन एंड फीस्ट कार्यक्रम के सभी स्टॉलों में जाकर उनके द्वारा बनाए गए गोलगप्पे, भजिया पकौड़ी, लिट्टी चोखा, आइसक्रीम , एवं तरह तरह के पारंपरिक पकवान को बच्चों ने अच्छे तरीके से बनाया था सभी स्टालों का बीईओ कमलेश कुमार ने जम कर किया तारीफ

स्वाद और खेल का संगम
‘फन एंड फीस्ट’ का सबसे बड़ा आकर्षण फूड स्टॉल और गेम्स जोन रहा। बच्चों और अभिभावकों ने गोलगप्पे,चाट जलेबी, लिट्टी चोखा, देहाती बड़ा समोसा एवं कई तरह के व्यंजनों का स्वाद लिया। वहीं गेम्स जोन में हिट द टारगेट, लकी ड्रॉ, फेस पेंटिंग और मैजिक ने सभी को खूब आकर्षित किया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ने कहा पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना और रचनात्मकता बढ़ती है।जो बच्चों को आगे बहुत काम आते है।
स्कूली बच्चों के अभिभावक डाक्टर लक्ष्मी पटेल एवं अंकित शर्मा ने भी कार्यक्रम की जमकर सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ इस तरह के विविध कार्यकम बहुत अच्छे लगते हैं।

जोगपाल पब्लिक स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर मनजोत सिंह भाटिया ने कहा कि फन एंड फीस्ट कार्यक्रम स्कूली बच्चों के लिए पढ़ाई से हटकर अलग करने जैसा है। जो सभी छात्र छात्राओं को जानना सीखना बेहद जरूरी है। स्कूली छात्रों एवं उनके टीचर ने कार्यकम को अच्छा बनाने में काफी मेहनत किया है। जो आज सब के सामने दिख रहा हैं।



























