Advertisement Carousel

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात एडवाइजरी की गई जारी, रूट डायवर्सन एवं पार्किंग की गई निर्धारित। उक्त ट्रैफिक एडवाइजरी दिनांक 29 नवंबर 2026 को सुबह 07:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक रहेगा लागू। :- शहर में भारी वाहनों के लिए सुबह 07:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ‘नो एंट्री’ रहेगी, जबकि आपातकालीन सेवा संबंधी वाहनों को शहर में आने-जाने की रहेगी छूट….

सरगुजा✍️जितेन्द्र गुप्ता 

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात एडवाइजरी की गई जारी, रूट डायवर्सन एवं पार्किंग की गई निर्धारित।

उक्त ट्रैफिक एडवाइजरी दिनांक 29 नवंबर 2026 को सुबह 07:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक रहेगा लागू।
:- शहर में भारी वाहनों के लिए सुबह 07:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ‘नो एंट्री’ रहेगी, जबकि आपातकालीन सेवा संबंधी वाहनों को शहर में आने-जाने की रहेगी छूट।

:- आमनागरिक निर्धारित डायवर्ट मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही करें उपयोग।

​ दिनांक 29 नवंबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी के अंबिकापुर आगमन एवं प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए आम जनता को यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। यह ट्रैफिक एडवाइजरी दिनांक 29 नवंबर 2026 को सुबह 07:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान अंबिकापुर शहर में भारी वाहनों के लिए सुबह 07:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ‘नो एंट्री’ रहेगी, जबकि आपातकालीन सेवा संबंधी वाहनों को शहर में आने-जाने की छूट प्रदान की गई है।

* *यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों से आने वाली यात्री बसों एवं अन्य फोर व्हीलर वाहनों के लिए डायवर्ट मार्ग तय किए गए हैं।*

(01) मनेन्द्रगढ़ रोड व बनारस रोड की ओर से आने वाले वाहन साईं मंदिर तिराहा, महावीर मार्ग, रावत रेजीडेंसी तिराहा और कन्या परिसर रोड होते हुए गंगापुर मोड़, मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड तथा बस स्टैंड से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

(02) गढ़वा रोड व प्रतापपुर रोड की दिशा से आने वाले वाहन सरगंवा रोड से संजय पार्क मार्ग होते हुए लरंगसाय चौक से रिंग रोड का उपयोग कर चाँदनी चौक, सद्भावना चौक, भारतमाता चौक और बस स्टैंड मार्ग से आगे बढ़ेंगे।

(03) रायगढ़ रोड व बिलासपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन रिंग रोड होते हुए भारतमाता चौक, बिलासपुर चौक, नया बस स्टैंड, मासूम अस्पताल के पास गंगापुर मोड़ और माखन विहार तिराहा से MG रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

• *कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्यूटी में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों, मीडिया संस्थान के सदस्यों तथा आम नागरिकों के वाहनों के लिए कुल आठ पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए है।*

​P-01 (P.G. कॉलेज गेट): ड्यूटी में कार्यरत सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं मीडिया संस्थान के सदस्यों के वाहनों हेतु।

​P-02 (बनारस रोड स्थित दुबे प्लाट पार्किंग): बनारस रोड की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों हेतु।

​P-03 (नवापारा चर्च के सामने का मैदान): आकाशवाणी चौक की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों हेतु।

​P-04 (सर्कस मैदान): अम्बेडकर चौक की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों हेतु।

​P-05 (पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान, प्रवेश द्वार ITI की ओर से): गाँधी चौक की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों हेतु।

​P-06 (राजमोहिनी देवी भवन): अम्बेडकर चौक व MG रोड की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों हेतु।

​P-07 (राजमोहिनी देवी भवन के पीछे का मैदान): अम्बेडकर चौक व MG रोड की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों हेतु।

​P-08 (किसान राइस मिल मैदान): MG रोड की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों हेतु।

​ सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्ट मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग दें।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात एडवाइजरी की गई जारी, रूट डायवर्सन एवं पार्किंग की गई निर्धारित। उक्त ट्रैफिक एडवाइजरी दिनांक 29 नवंबर 2026 को सुबह 07:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक रहेगा लागू। :- शहर में भारी वाहनों के लिए सुबह 07:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ‘नो एंट्री’ रहेगी, जबकि आपातकालीन सेवा संबंधी वाहनों को शहर में आने-जाने की रहेगी छूट….

जोगपाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘फन एंड फीस्ट’ कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने जमकर उठाया कार्यकम का लुफ्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ने फीता काट कर किया कार्यक्रम की शुरुआत….

9 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बनेंगी तीन सड़कें, ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में बिछ रहा सड़कों का जाल, तीन महत्वपूर्ण सड़कों का हुआ भूमिपूजन…