Advertisement Carousel

108 एंबुलेंस चालक जगन्नाथ यादव द्वारा सिविल अस्पताल के स्टाफ नर्सों के साथ अभद्रता स्टाफ नर्सों ने लिखित शिकायत कर बीएमओ से जांच कर कारवाही करने की बात कही वही जगन्नाथ यादव एकसाथ दो जगह नौकरी में…….

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता 

108 एंबुलेंस चालक जगन्नाथ यादव द्वारा 18 अक्टूबर की रात्रि को सिविल अस्पताल के स्टाफ नर्सों के साथ अभद्रता स्टाफ नर्सों ने लिखित शिकायत की बीएमओ से जांच कर कारवाही करने की बात कही

सिविल अस्पताल के नर्स ने शिकायत में लिखा है कि 108 एम्बुलेंस चालक श्री जगन्नाथ यादव द्वारा अभद्र व्यवहार एवं बार-बार विवाद किए जाने के संबंध में शिकायत। कि दिनांक 16/10/2026 की रात्रि में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पत्थलगांव में एक गंभीर प्रसूति मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर करने के दौरान 108 एम्बुलेंस चालक श्री जगन्नाथ यादव द्वारा विवाद एवं अभद्र व्यवहार किया गया।

मरीज Retained Placenta, Cervical Prolapse एवं Anemia से पीड़ित थी। प्रारंभ में 102 एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी तथा तमता से एम्बुलेंस भी उपलब्ध हो गई थी। लेकिन मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए 102 की आईडी कैंसिल की गई, क्योंकि 102 एम्बुलेंस में आवश्यक मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं होती है तथा रास्ते में मरीज को मेडिकल इ‌मरजेंसी की आवश्यकता पड़ सकती थी। मरीज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था करना आवश्यक था।

इसके बावजूद चालक श्री जगन्नाथ यादव द्वारा विवाद एवं अभद्र व्यवहार किया गया। उल्लेखनीय है कि उनके द्वारा पूर्व में भी दो बार इसी प्रकार विवाद किया जा चुका है। इस प्रकार की घटनाओं से स्वास्थ्यकर्मियों को कार्य करने में परेशानी होती है तथा आपातकालीन सेवाएँ प्रभावित हो सकती हैं।

अतः  निवेदन है कि उक्त घटना की जाँच कर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो तथा स्वास्थ्यकर्मियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जा सके।

1. स्टाफ नर्सः प्रियंका 2. स्टाफ नर्सः रायकिशोरी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पत्थलगांव

सिविल अस्पताल बीएमओ डॉक्टर जेम्स मिंज ने बताया कि एक शिकायत पत्र स्टाफ नर्स से प्राप्त हुआ है उक्त शिकायत पत्र को 108 एम्बुलेंस के जिला नोडल अधिकारी को भेजते हुए जांच कर उचित कारवाही के लिए पत्र प्रेषित किया जा रहा है।

 

 

अब आपको एक बात और बताते है  जगन्नाथ यादव 108 के चालक दो जगह नौकरी कर रहे है एक एंबुलेंस के चालक पद पे कार्यरत है वही ग्राम घरजियाबथान के मिडिल स्कूल में स्वीपर के पद पर भी तैनात है। अब दो जगह नौकरी किस तरह मैनेज किया जा रहा होगा जगन्नाथ यादव के द्वारा ये या तो जगन्नाथ यादव जानते होंगे या फिर घरजियाबथान स्कूल और  सिविल अस्पताल पत्थलगांव की एम्बुलेंस दोनों की सेवा प्रभावित होती होंगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

108 एंबुलेंस चालक जगन्नाथ यादव द्वारा सिविल अस्पताल के स्टाफ नर्सों के साथ अभद्रता स्टाफ नर्सों ने लिखित शिकायत कर बीएमओ से जांच कर कारवाही करने की बात कही वही जगन्नाथ यादव एकसाथ दो जगह नौकरी में…….

सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, निर्देश पर विद्युत विभाग ने तत्काल बहाल की बिजली आपूर्ति विद्युत समस्या दूर होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर समडमा में 2.91 करोड़ की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन 33/11 केवी सब स्टेशन शुरू होने से नागलोक क्षेत्र के दर्जनों गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से राहत…