Advertisement Carousel

सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, निर्देश पर विद्युत विभाग ने तत्काल बहाल की बिजली आपूर्ति विद्युत समस्या दूर होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार…

जशपुरनगर ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

तरेकेला के बघीयालोंगरी बरपारा में लौटी रोशनी, खराब ट्रांसफार्मर बदला गया

सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, निर्देश पर विद्युत विभाग ने तत्काल बहाल की बिजली आपूर्ति विद्युत समस्या दूर होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

जशपुरनगर।जिले के तरेकेला क्षेत्र के बघीयालोंगरी बरपारा में खराब ट्रांसफार्मर के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति की समस्या का समाधान हो गया है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था।मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए, जिसके बाद विद्युत विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद गांव में विद्युत आपूर्ति पुनः शुरू हो गई है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और लंबे समय से बनी बिजली की समस्या दूर हो गई है।

समस्या के त्वरित समाधान से ग्रामीणों में खुशी

बघीयालोंगरी बरपारा के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या का शीघ्र समाधान होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में आवेदन देने के बाद उनकी समस्या पर त्वरित कार्रवाई हुई और गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।यह पहल दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, निर्देश पर विद्युत विभाग ने तत्काल बहाल की बिजली आपूर्ति विद्युत समस्या दूर होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर समडमा में 2.91 करोड़ की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन 33/11 केवी सब स्टेशन शुरू होने से नागलोक क्षेत्र के दर्जनों गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से राहत…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने आम लोगों को किफायती और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की है…