Advertisement Carousel

संकल्प की पहाड़ी कोरवा छात्रा अगोसमा वनवासी ने 93.33 प्रतिशत के साथ विशेष पिछड़ी जनजाति की सूची में प्रदेश में किया टॉप ….

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी स्थायी प्रदेश की प्रावीण्य सूची में संकल्प के 2 और विद्यार्थी ने बनाया स्थान

अब कुल 6 बच्चे प्रावीण्य सूची में

संकल्प की पहाड़ी कोरवा छात्रा अगोसमा वनवासी ने 93.33 प्रतिशत के साथ विशेष पिछड़ी जनजाति की सूची में प्रदेश में किया टॉप

जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप बोर्ड परीक्षा में परिणाम दिया है l ज़िले के तीनों कैंपस में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध ये संस्थान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे है l इस वर्ष कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल पाँच विद्यार्थी राज्य की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने में सफल रहे l पुनर्मूल्यांकन के बाद छ ग माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा स्थाई मेरिट सूची जारी की गई है। जिसमें संकल्प के दो विद्यार्थियों के अंक बढ़ने से वे प्रावीण्य सूची में आ गये हैं l विदित हो कि मुख्य परीक्षा परिणाम की घोषणा के समय जिले के 11 बच्चों ने कक्षा 10 वीं की प्रावीण्य सूची में एवं 1 बच्चे ने कक्षा 12 वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर जिले को गौरान्वित किया था । संकल्प के बच्चों ने पुनर्मूल्यांकन का आवेदन बोर्ड में भरा था जिसका परिणाम आने के बाद संकल्प जशपुर की छात्रा आराधना कुजूर का सामाजिक विज्ञान विषय में 13 नंबर की वृद्धि हुई जिसके कारण उसका प्राप्तांक 592 हो गया । जिससे उसने प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है l इसी तरह संकल्प कुनकुरी के छात्र रत्नेश प्रधान ने भी पुनर्मूल्यांकन का आवेदन किया तो इस छात्र के अंकों में वृद्धि हुई और इसका प्राप्तांक 585 हो गया और ये दोनों बच्चे अब माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने में सफल हो गये है ।
संकल्प की पहाड़ी कोरवा छात्रा अगोसमा वनवासी ने 93.33 प्रतिशत के साथ विशेष पिछड़ी जनजाति की सूची में प्रदेश में किया टॉप है।

राज्य की प्रावीण्य सूची में सम्मिलित विद्यार्थियों मे 03 संकल्प जशपुर , 02 संकल्प पत्थलगांव, 01 संकल्प कुनकुरी से है ।
इस सफलता पर कलेक्टर जशपुर एवं सीईओ जिला पंचायत , जिला शिक्षा अधिकारी संकल्प जशपुर के प्राचार्य  संकल्प कुनकुरी प्राचार्य, संकल्प पत्थलगाँव के प्राचार्य यशस्वी जशपुर के सभी शिक्षकों सहित तीनों संकल्प के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने संकुल समन्यवक के प्रशिक्षण से पहले लिया बैठक बताया स्कूलों में बच्चो को घर से लेकर स्कूल आने तक उनकी शिक्षा उनके ब्यवहार उनके खेलकूद पे जिम्मेदारी से ध्यान दे ….