पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
कृषि विज्ञान केन्द्र,जशपुर में पी.एम. किसान का 18 वीं किश्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम किसान सम्मेलन अंतर्गत पूरे देश के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का 18 वां किस्त का हस्तांतरण किया गया, जिसका कृषि विज्ञान केंद्र डुमरबहार में सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया। पीएम किसान सम्मेलन कार्यक्रम के तहत आज देश भर के 9.4 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में 20 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित किया गया। इसी तारतम्य में जशपुर जिले के कुल 72765 कृषकों के खाते में 17.50 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र, जशपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख राकेश कुमार भगत द्वारा इस प्रक्षेत्र में चल रहे विभिन्न गतिविधियों के बारे में तथा आगामी रबी फसल लगाने हेतु एवं उससे सम्बंधित पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कृषि अिधिकारी राजेन्द्र सिंह ने किसानों को शत प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने, लखपति दीदी योजना पीएम किसान समान निधि में छूटे किसानों को पंजीयन कराने के साथ में किसी भी प्रकार का त्रुटि के कारण किसी किसान का पीएम किसान का किस्त नहीं आ रही है तो संबंधित कृषि विभाग के आर ए ई ओ या कृषि विभाग से सम्पर्क करके सुधरवाने की बात कहीं, वहीं भारत सरकार व राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और सभी किसानों को योजना का लाभ किसान ले पाए इसके लिए विभाग के लोगों को किसानों के सम्पर्क में रहने और फील्ड में रहने की बात कही।

तत्पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश यादव, मंडल महामंत्री ने उपस्थित कृषकों को बताया कि भारत सरकार किसानों को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की आय दोगुनी करने में उन्हें सक्षम बनाने के उद्देश्य से किसानों को सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार कार्यरत है। इस अवसर पर केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ महेन्द्र पटेल, अनुविभागीय कृषि अधिकारी आर. के. पैंकरा, एस ए डी ओ, राजेंद्र सिंह, मिथुन चौधरी एडीओ, डी.के. गुप्ता एडीओ, कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जशपुर के समस्त स्टॉप सहित 63 कृषक उपस्थित रहे।
























