Advertisement Carousel

लुड़ेग में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अखंड विष्णु नाम यज्ञ अष्ट प्रहरी….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

लुड़ेग में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अखंड विष्णु नाम यज्ञ अष्ट प्रहरी

लुड़ेग में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखंड विष्णु नाम यज्ञ अष्ट प्रहरी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस 24 घण्टे चलने वाले अखंड विष्णु नाम यज्ञ में आसपास के गाँव गाँव से भक्त पहुच कर अष्टप्रहरी में शामिल हो रहे है। कार्यक्रम के लिए पूरे यज्ञ प्रांगण को खुभ अच्छी तरह से जगमग करती लाइट से सजाया गया है। महिलाएं लगातार यज्ञ स्थल में हरे रामा हरे कृश्णा के नाम से भजन करते हुए परिक्रमा कर रही है।


ग्राम लुड़ेग में विगत वर्षों से बड़े धूमधाम के साथ अखंड विष्णु नाम यज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है। सुबह से शाम रात तक लगातार ग्राम वासियों के साथ ही आसपास के गाँव गाँव से इस अखंड विष्णु नाम यज्ञ अष्ट प्रहरी में शामिल होने पहुच रहे है। पूजन और अखंड कीर्तन में भक्तो का उत्साह देखते बनता है। हर एक व्यक्ति अपने-अपने मन में प्रार्थना लेकर भगवान श्री हरि के श्री चरणों में अर्पित हो रहे है। गाँव की महिलाएं लगातार यज्ञ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है।


इस अखंड नाम विष्णु महायज्ञ में आये ग्राम बटूराकछार कीर्तन मंडली से डिलेस्वर यादव ने बताया कि हमारे गाँव से हमारी कीर्तन मंडली को लुड़ेग के अष्ट प्रहरी में कीर्तन करने का सानिध्य मिला है। जिससे हमारी कीर्तन मण्डली बहुत खुस हुए ये हमारा सौभाग्य है कि हमे ग्राम लुड़ेग के अखंड विष्णु नाम यज्ञ के अष्ट प्रहरी में शामिल होने का मौका मिला है।


अखंड विष्णु नाम यज्ञ समिति के रघु यादव, जगदीश यादव, यशवंत यादव, ने बताया कि ये अष्टप्रहरी यज्ञ बुधवार को शुरू हुआ है। जिसका समापन शुक्रवार को किया जाएगा इस कार्यक्रम में सभी गाँव वालों के साथ अन्य आसपास गाँव के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। आसपास के गाँव गाँव से कुल 12 कीर्तन मण्डली आये है। जो बारी बारी से कीर्तन कर रहे है। एक कीर्तन मण्डली को डेढ़ घण्टे का समय दिया गया है। सभी कीर्तन मण्डली अपने पारंपरिक वेशभूषा में आये है। जो हमारी संश्कृति है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…