Advertisement Carousel

नगरपंचायत चुनाव पर विधायक गोमती साय ने 20 घोषणापत्र के साथ कि प्रेसवार्ता….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव के विकास को मिलेगी रफ्तार: गोमती साय
भाजपा की विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने प्रेस वार्ता कर भाजपा का अटल विश्वास पत्र जारी किया। उन्होंने पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा को जीत दिलाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है, पत्थलगांव में भी भाजपा के प्रतिनिधियों को जिताये
विकास योजनाओं की 20 वादों के घोषणा पत्र के साथ आये गोमती साय ने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद पत्थलगांव नगर पंचायत में 4 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिनका भूमि पूजन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पत्थलगांव में हाई-टेक बस स्टैंड, गौरव पथ, ऑडिटोरियम, इंडोर स्टेडियम और लाइब्रेरी जैसी योजनाओं की घोषणा की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि नगर निकायों को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं लागू की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:नजूल भूमि पर नया कानून लाकर पट्टाधारकों को भू-स्वामित्व देना।पीएम आवास-शहरी परियोजनाओं को जल्द पूरा करना।महिलाओं के नाम दर्ज संपत्तियों पर 25% प्रॉपर्टी टैक्स की छूट। यूपीएससी मुख्य परीक्षा पास करने वाले छात्रों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि। व्यावसायिक केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं (बिजली, सड़क, शौचालय, पेयजल) की उपलब्धता। बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए ‘पिंक टॉयलेट’ का विस्तार।विद्यालयों व महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई सुविधा।  स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन का निर्माण। शहरों में कार व दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था।

पत्थलगांव को जिला बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा मैं पत्थलगांव को जिला बनाने की गारंटी नहीं दे सकती, लेकिन इसके लिए जो भी संभव होगा, वह करेंगे गोमती साय ने नगर पंचायत और वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा हम तेजी से विकास करेंगे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….