Advertisement Carousel

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयनित शिक्षक को बीईओ एवं विद्यालय परिवार के द्वारा आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की दी शुभकामनाएं….

कुनकुरी✍️ जितेन्द्र गुप्ता

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयनित शिक्षक को बीईओ एवं विद्यालय परिवार के द्वारा आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की दी शुभकामनाएं

कुनकुरी – प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली में पदस्थ शिक्षक महेश तिर्की का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुआ है। राज्य स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता रायपुर में 03 फरवरी 2025 को आयोजित किया गया था जिसमें उन्होंने 400 एवं 800 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जगह पक्की की। दिनांक 19 से 21 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता चंडीगढ़ हरियाणा में आयोजित किया गया है। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के पूर्व शिक्षक महेश तिर्की को स्कूली बच्चों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर, मीठा एवं फल खिलाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता ने साथी शिक्षक महेश तिर्की का राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में चयन पर खुशी जाहिर करते हुए आगामी प्रतियोगिता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि अनुशासन, लगन, दृढ़ इच्छा शक्ति, परिश्रम के साथ उपयुक्त जीवन शैली हो तो सफलता अवश्य मिलती है और यह सभी गुण उनमें हैं जिसके कारण से ही उनका चयन हुआ है, यह विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और आशा है कि वे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखेंगे। शिक्षक द्वारा बच्चों को विभिन्न खेल खेलाए जाते हैं, एथलेटिक्स तथा खेलों का जीवन में महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है साथ ही प्रत्येक शनिवार को योग शिक्षा दिया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी सी आर भगत ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शिक्षा विभाग एवं विकास खंड के लिए गौरव का क्षण है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…