पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
लीला पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण जी एवं राधे रानी की महती कृपा एवं पूर्वजों के शुभाशीष स्वरूप परम सौभाग्य से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा भक्तिज्ञान महोत्सव का पुनीत आयोजन ग्राम गोर्रापारा (मुड़ेकेला) में किया जा रहा है। कथा व्यास पर शुकदेव रुप परम श्रध्देय पं. श्री घनश्याम प्रसाद तिवारी (भाटापारा रायपुर) के कथावाचक के मधुर वाणी से श्रीमद भागवत कथा कह कर कृतार्थ कर रहे है।

ग्राम गोर्रापारा मुडेकेला में पंडित घनश्याम प्रसाद तिवारी विराजमान होकर अपनी संगीतमय एवं रसमयी ललित मधुरमयी वाणी से भक्तों को श्रीमद्भागवत कथामृत का रसास्वादन करा रहे है। कथावाचक पंडित घनश्याम प्रसाद तिवारी ने कहा
श्रीमद भागवत कथा के आयोजन कर्ता युधिष्ठिर मीरा यादव, उपेंद्र देवंती यादव एवं समस्त ग्रामवासी है।
मूल रूप से आप सभी प्रेमी महानुभावों से सादर अनुरोध हैं कि आप सहकुटुम्ब, सपरिवार सहित इस पवित्र महोत्सव में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथामृत का रसपान कर आत्म आनंद की अनुभूति कर भागवत प्रेम प्राप्त करें और मानव जीवन का कृतार्थ करें।
कथा कार्यक्रम में कल रविवार 23 मार्च को कलश यात्रा से शुरू होकर आज सोमवार 24 मार्च को प्रथम दिवस को बेदी पूजन कथा महात्म्य का वर्णन है।

संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के कार्यक्रम इस तरह है प्रथम दिवस चैत्र कृष्ण पक्ष 10 , 24मार्च 2025, सोमवार बेदी पूजन, कथा महात्म्य, दुतीय दिवस 25 मार्च मंगलवार महाभारत की कथा अवतारों की कथा
तृतीय दिवस 26 मार्च 2025, बुधवार श्रृष्टि वर्णन, वामन कथा, चतुर्थ दिवस 27 मार्च 2025 गुरुवार श्रीरामकथा श्री कृष्ण जन्मोत्सव पंचम दिवस 28 मार्च 2025, शुक्रवार बाललीलाओं का वर्णन छप्पन भोग, गोवर्धन पूजा, षष्ठम दिवस 29मार्च शनिवार को रुक्मिणी मंगल विवाह, सप्तम दिवस 30 मार्च 2025, रविवार को सुदामा चरित, कथा विश्राम, अष्ठम दिवस 31 मार्च 2025 सोमवार को तुलसी वर्षा हवन पूर्णाहुति चढ़ोत्तरी एवं भंडारा है।
























