Advertisement Carousel

विधायक गोमती साय के प्रयास से पत्थलगांव विधानसभा की 9 मुख्य सड़को के लिए मिली 25 करोड़ 91 लाख की स्वीकृति….

पत्थलगांव ✍️जितेंद्र गुप्ता 

विधायक गोमती साय के प्रयास से पत्थलगांव विधानसभा की 9 मुख्य सड़को के लिए मिली 25 करोड़ 91 लाख की स्वीकृति

पत्थलगांव विधानसभा में बिछेगा सड़को का जाल – गोमती साय

पत्थलगांव क्षेत्र की तेजतर्रार विधायक व सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय की पहल पर पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न 09 सड़क परियोजनाओं के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने 25 करोड़ 91 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। पिछले कई दशकों से इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण न होने से क्षेत्र की जनता को आवागमन हेतु अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था अब पत्थलगांव विधायक गोमती साय की पहल से छत्तीसगढ़ सरकार से करोड़ो की सौगात मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है उनका कहना है कि उक्त सड़क निर्माण से हमे अब आवागमन में सुविधा होगी और बारिश में कीचड़ व सूखे दिनों में धूल से राहत मिलेगी क्षेत्रवासियों ने पत्थलगांव विधायक गोमती साय को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र वर्षो से विकास कार्यो से अछूता रहा है यहां के गांवों की सड़को की स्थिति अत्यंत दयनीय है मैंने चुनाव के समय क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि मेरी पहली प्राथमिकता सड़क होगी अब मैं विधायक हूं और इस जिले के इसी विधानसभा के माटी पुत्र आदरणीय श्री विष्णु देव साय जी प्रदेश के मुखिया है और मैं विश्वास दिलाती हूं कि विष्णुदेव साय जी की सुशासन की सरकार के इन 5 सालो में पत्थलगांव विधानसभा में सड़कों का जाल बिछेगा और सभी सडको का जल्द निर्माण होगा।मैं पत्थलगांव क्षेत्र की जनता की ओर से इन सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त करती हूं।

इन 09 सड़कों की मिली स्वीकृति-
ग्राम पंचायत बंधनपुर से छातासरई पहुंच मार्ग 2.85 कि.मी. हेतु 2 करोड़ 73 लाख
ग्राम पंचायत पलीडीह बस्ती से लाखझार पेट्रोल पंप तक पहुंच मार्ग 2.60 कि.मी. हेतु 3 करोड़ 06 लाख
ग्राम पंचायत चोंगरीबहार गढला मोड़ से कोटगा पुल पहुंच मार्ग 2.50 कि.मी. हेतु 2 करोड़ 98 लाख
ग्राम पंचायत तिलडेगा अटल चौक से आमाकानी पहुंच मार्ग 2.26 कि.मी. हेतु 2 करोड़ 01 लाख
#ग्राम पंचायत सूरजगढ़ मिडिल स्कूल से गौठान पहुंच मार्ग 2.55 कि.मी. हेतु 2 करोड़ 16 लाख
ग्राम पंचायत सरईटोला से बरपारा पहुंच मार्ग 03.20 कि.मी. हेतु 2 करोड़ 35 लाख
#ग्राम पंचायत कांसाबेल से शब्दमुंडा पहुंच मार्ग 2.10 कि.मी. हेतु 2 करोड़ 23 लाख
ग्राम पंचायत मुड़ाबहला कार्रजोर से धनुपारा होते हुए काडरो पहुंच मार्ग 5.30 कि.मी. हेतु 6 करोड़ 34 लाख
ग्राम पंचायत फरसाटोली से कोल्हेनझरिया पहुंच मार्ग 2.20 कि.मी. हेतु 2 करोड़ 01 लाख

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….