पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
जोगपाल में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया गया
शनिवार दिनांक 5,/4/2025 को जोगपाल पब्लिक स्कूल पत्थलगांव में रामनवमी का पर्व भाईचारे के संदेश के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई। उसके बाद सभी कक्षा के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसमें राम स्तुति, रामनवमी से जुड़े नाटक और नाच-गान प्रस्तुत किये सभी कार्यक्रम एक से बढ़कर एक रहे। जय श्री राम की जयकारे से स्कूल परिसर गूंज उठा। श्री राम, सीता लक्ष्मण और हनुमान की वेशभूषा में तैयार होकर स्कूली छात्रों ने सबको मंत्र मुग्थ कर दिया।
स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर मनजोत सिंह ने मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी की महिमा के बारे में बताया । उन्होंने बताया कि कैसे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी ने कई भूमिका अलग अलग किरदारों में निभाई। और मर्यादा पुरश्रोतम श्री राम कहलाये श्री राम जी ने आदर्श पुत्र, भाई, पति और राजा के रूप में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी साहस दृढ़ता, प्रेम, करुणा, निःस्वार्थ सेवा के साथ सभी रिश्तों को खूब निभाया। भगवान राम का धैर्य और सहनशीलता, यहां तक कि बड़ी चुनौतियों और अन्यायों का सामना करने पर भी, अनुकरणीय महत्वपूर्ण गुण हैं। भगवान राम ने सदैव अपने वचन का पालन किया और अपने वचन पूरे किये। राजा के रूप में भी भगवान राम ने सादा जीवन व्यतीत किया और अनावश्यक विलासिता में लिप्त नहीं हुए। हमें भी इन सभी गुणों को अपने जीवन में उतरना चाहिए। हमें उनके गुणों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इसके बाद विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर मनजोत सिंह भाटिया, शिक्षक -शिक्षिकाएंऔर विद्यार्थी मौजूद रहे। इस प्रकार कार्यक्रम अच्छी तरह संपन्न हुआ।
























