Advertisement Carousel

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का द्वितीय चरण विकासखंड स्तर पर आयोजित किया प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को₹2500, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹2000, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹1500 एवं बाकी तीन टीमों को ₹1000 का प्रोत्साहन राशि…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का द्वितीय चरण विकासखंड स्तर पर आयोजित किया गया

विकासखंड पत्थलगांव के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल पत्थलगांव के सभा कक्ष में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों से छात्र-छात्राओं को बुलाकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें से यातायात सुरक्षा को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं ने पक्ष विपक्ष पर अपने विचार एवं मत प्रस्तुत किये, प्रत्येक छात्र-छात्राओं ने यातायात सुरक्षा से संबंधित जानकारी साझा किए फिर सभी बच्चों का पांच-पांच सदस्य गठन कर टीम गठित किया गया इस तरह से अलग अलग टीमों का गठन हुआ। जिसमें एक दूसरे से वाद विवाद का प्रतियोगिता करने लगे पांच पांच छात्र छात्रों की टीम द्वारा यातायात सुरक्षा के पक्ष में तथा यातायात सुरक्षा की विपक्ष में एक दूसरे से वाद विवाद प्रतियोगिता करने लगे। सभी बच्चों ने यातायात सुरक्षा एवं यातायात पालन करने संबंधी दिशा निर्देश एक दूसरे से बाटे। वाद विवाद प्रतियोगिता में श्रेष्ठ टीमों को उनके उत्साह एवं मनोबल को बढ़ाते हुए शील्ड प्रदान किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को₹2500, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹2000, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹1500 एवं बाकी तीन टीमों को ₹1000 का प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की घोषणा विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव द्वारा किया गया। विकासखंड स्तर से जो टीम प्रथम स्थान प्राप्त की है उसे टीमों को जिला स्तर होने वाले सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा प्रतियोगिता में 30 अगस्त को शामिल किया जावेगा यह प्रतियोगिता पांच चरणों में पूरी होनी है जो की 15 अगस्त 2025 को प्रथम स्तर के तहत समस्त हाई स्कूल, द्वितीय स्तर विकासखंड पर, तृतीय स्तर जिला में चतुर्थ स्थल संभाग में पंचम एवं अंतिम स्थल राज्य में 13 सितंबर होना है।
इस कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बढ़ती हुई यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए  मुख्यमंत्री  द्वारा स्कूली बच्चों के माध्यम से जन जन एवं जनता तक यातायात नियमों का पालन करते हुए बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है इसी उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम आगाज किया गया। उक्त कार्यक्रम का दिशा निर्देश के लिए एबईओ पत्थलगांव को नोडल अधिकारी एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य को निर्णायक तथा वरिष्ठ शिक्षक शिक्षिकाओं को निर्णायक दल में शामिल किया गया था कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन व क्रियान्वयन साक्षरता परियोजना अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतिम अवसर पर कार्यक्रम को उद्वोधन करते हुए कहा कि ऐसे की जन जन तक पहुंचने वाले कार्यक्रम स्कूली बच्चों द्वारा बीच बीच में समस्त स्कूलों में कराया जाएगा ताकि बच्चों द्वारा अच्छा संदेश जन जन तक पहुंच सके। उद्बोधन के पचता विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव द्वारा सभी बच्चों को शील्ड प्रदान कर कार्यकम समाप्ति की घोषणा की गई।
उक्त कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी  वेदानंद आर्य , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी  नित्यानंद साय छतर, साक्षरता परियोजना अधिकारी  जगन्नाथ पाढ़ी,स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल की प्राचार्य सुश्री तनु सिंह ठाकुर, संकुल समन्वयक  धनु राम यादव,  मुकेश यादव,  नित्यानंद यादव,  डमरू धर बारके एवं बच्चों के साथ आए हुए स्कूलों के प्राचार्य एवं दल प्रभारी तथा भारी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…