Advertisement Carousel

तिसरी दफा स्टार टीचर अवार्ड से सम्मानित नवाचारी शिक्षक अपने नवाचार से विकास खंड के शिक्षकों को भी कर रहे हैं प्रेरित….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
तिसरी दफा स्टार टीचर अवार्ड से सम्मानित नवाचारी शिक्षक अपने नवाचार से विकास खंड के शिक्षकों को भी कर रहे हैं प्रेरित
विनोबा ऐप के माध्यम से स्कूलों में नवाचारी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन
जिला कलेक्टर रोहित व्यास और मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में ओपन लिंक्स फाऊंडेशन (विनोबा एप) शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। विनोबा भावे ऐप में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता को विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने उपहार देकर सम्मानित किया। इस संबंध में विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के शिक्षकों द्वारा किये गए शिक्षकीय कार्य जैसे गणित एवं पर्यावरण क्लब, बोलेगा बचपन, कबाड़ से जुगाड़,नवाजतन, किचन गार्डन, शारीरिक गतिविधि एवं खेल, कला प्रदर्शन एवं नवाचारी गतिविधियों को विनोबा ऐप्प में अपलोड किया जाता है। विनोबा भावे ऐप शिक्षकों के द्वारा किए गए कार्यों को मंच प्रदान करता है, जिसमें शिक्षक किए जा रहे गतिविधियों को अपलोड करते हैं, अपलोडेड गतिविधियों को देखकर अन्य शिक्षक भी प्रेरित होते हैं, गतिविधियों के विश्लेषण के पश्चात उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों को प्रत्येक माह जिला एवं विकास खंड स्तर पर चयनित किया जाता है तथा उन्हें प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया जाता है, इसी तारतम्य में नवाचारी प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता को तीसरी दफा स्टार टीचर के रूप में चयनित किया गया है, लव कुमार गुप्ता नवाचारी शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं, उन्होंने विद्यालय को एक नई दिशा दी है,उनके द्वारा किए जा रहे नवाचारी कार्य सराहनीय है। विनोबा भावे टीम के प्रोजेक्ट ऑफिसर सोमनाथ साहू ने बताया कि नयी शिक्षा नीति एवं कौशलों को ध्यान में रखते हुए ऐप को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिसमें शिक्षक अपने कार्यों को अपलोड कर सकें और उनके गतिविधियों को अन्य शिक्षक देख सकें तथा अच्छी गतिविधियों को अपने शैक्षणिक कार्य में उपयोग कर सकें। बोलेगा बचपन के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में कविता, कहानी वाचन और बच्चों के आत्मविश्वास स्तर को बढ़ाने का कार्य किया जाता है। प्रत्येक माह इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि विनोबा भावे की टीम जिले में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की निगरानी करती है साथ ही एफएलएन, जवाहर नवोदय परीक्षा की तैयारी में सहयोग के साथ डाटा कलेक्शन का कार्य यशस्वी जशपुर के समन्वय से कर रही है। यह कार्यक्रम कलेक्टर के मार्गदर्शन में यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता के द्वारा संचालित कराया जा रहा है। इस अवसर पर विजेता लव कुमार गुप्ता प्रधान पाठक प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली को उपहार वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विकास खंड स्त्रोत समन्वयक एवं कुनकुरी विकासखंड के 15 संकुलों के शैक्षिक समन्वयक एवं प्राथमिक व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक भी उपस्थित रहे।
Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….