Advertisement Carousel

जोगपाल पब्लिक स्कूल पत्थलगांव में सीबीएसई टीचर्स ट्रेनिंग संपन्न …

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

जोगपाल पब्लिक स्कूल पत्थलगांव में सीबीएसई टीचर्स ट्रेनिंग संपन्न

कल दिनांक 19/9/2025  दिन शुक्रवार को जोगपाल पब्लिक स्कूल, पत्थलगांव में सीबीएसई की एनसीएफ नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत शिक्षक ,शिक्षिकाओं की ट्रेनिंग संपन्न हुई। ट्रेनिंग के लिए ओ पी जिंदल स्कूल रायगढ़ की को-ऑर्डिनेटर श्रीमती जसलीन कौर और संस्कार पब्लिक स्कूल, शक्ति के श्रीमान रमानी शाह जी पीजीटी, केमेस्ट्री ने अपनी उपस्थिति दी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2023  –5+3+3+4 पाठ्यक्रम ढाँचे पर आधारित है।यह 3 से 18 साल के बच्चों के लिए एक नया पाठ्यक्रम ढाँचा प्रदान करता है, जिसमें 5 साल का फाउंडेशनल स्टेज (कक्षा नर्सरी, जेकेजी, एसकेजी, क्लास 1और क्लास 2, 3 साल का प्रिपरेटरी स्टेज क्लास 3,4और 5, 3 साल का मिडिल स्टेज क्लास 6,7और 8 और 4 साल का एडवांस्ड स्टेज क्लास 9,10,11और 12 शामिल है। एनसीएफ राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा है यह एक मार्गदर्शक दस्तावेज है।भारत में इसका उपयोग राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पाठ्यक्रम, शिक्षण – विधियों और छात्र मूल्यांकन के लिए किया गया है। ट्रेनर श्रीमती जसलीन कौर जी ने बताया कि पहली स्टेज यानी कि फाऊंडेशनल स्टेज   में कक्षा नर्सरी से क्लास 2 तक  बच्चों का समग्र विकास  बहुत आवश्यक है । आज की ट्रेनिग का मुख्य विषय फ़ाउन्डेशनल स्टेज ही रहा।जिसे भारत की स्कूली शिक्षा प्रणाली को बदलने के लिए डिजाइन किया गया है, इसके अंतर्गत बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाना, बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देना, बच्चों के कांसेप्ट को बेहतर ढंग से समझने में मदद करना और समग्र समावेशी और लचीली शिक्षा प्रदान करना आदि शामिल है। उन्होंने टीचर्स को क्लासरूम मैनेजमेंट के बारे में ट्रेनिंग दी। श्रीमान रमानी शाह ने भी बताया कि हम कैसे अपने क्लास को कंट्रोल करके बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकते हैं। इस कार्यक्रम में जोगपाल पब्लिक स्कूल, पत्थलगांव  के डायरेक्टर सरनजीत सिंह भाटिया ,प्रिंसिपल बिनय राय, एडमिनिस्ट्रेटर मनजोत सिंह भाटिया , शिक्षक- शिक्षिकाएं, जोगपाल पब्लिक स्कूल, कांसाबेल के प्रिंसिपल शंकर कुमार , शिक्षक- शिक्षिकाएं, सेंट जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल, पत्थलगांव के शिक्षक- शिक्षिकाएं, DAV इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुंजारा की प्रिंसिपल सुश्री अर्चना चौधरी और शिक्षक, शिक्षिकाएं  आदि मौजूद रहे ।इस तरह कार्यक्रम कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….