Advertisement Carousel

पत्थलगांव कछार शिवशक्ति मन्दिर में धूमधाम से नवरात्र पर्व का हुवा समापन पदमश्री जगेस्वर यादव का किया गया सम्मान….

पत्थलगांव ✍️ जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव कछार शिवशक्ति मन्दिर में धूमधाम से नवरात्र पर्व का हुवा समापन

क्षेत्र वासियों के आस्था का केंद्र बन चुका कछार शिवशक्ति मन्दिर में धूमधाम से नवरात्र पर्व जा समापन हुआ आज अंतिम दिन माता की आरती के बाद माता की रसोई के प्रसाद ग्रहण करने काफी लोग की भीड़ उमड़ी पहले दिन से ही रोजाना माता की रसोई प्रसाद कछार शिवशक्ति मन्दिर का मुख्य आकर्षण है जहां आसपास सहित दूर दूर सेभक्त पहुच कर माता रानी से आर्शीवाद प्राप्त करते है फिर आरती के बाद माता की रसोई प्रसाद ग्रहण करते है।

जशपुर जिले के पद्मश्री जगेश्वर यादव का मंदिर में किया गया सम्मान विरहोर जाती के लोगो के लिए अपना रातदिन एक कर उनके उत्थान उन्हें स्कूल  जंगल से स्कूल तक भेजने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की उनके लिए काफी मेहनत कर जिले सहित पूरे भारत मे जशपुर जिले का नाम बढाया था उन्हें मन्दिर समिति के अध्यक्ष निरंजन यादव ने सम्मान किया उन्हें बधाई दी जगेश्वर यादव ने कहा कि ये माता का आशीर्वाद है कि मैं आज माता रानी के द्वार दर्शन करने पहुँचा हु।

समिति के सदस्य ऋषि बेहरा, गोपाल गोयल, राजेन्द्र अग्रवाल, खितिज खूटियां, कृष्ना डनसेना, कृष्ना अग्रवाल, पप्पू यादव, महेश गुप्ता, तरुण जायशवाल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….