Advertisement Carousel

जोगपाल स्कूल में रंगोली व दीया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन…

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

 

जोगपाल स्कूल में रंगोली व दीया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

जोगपाल पब्लिक स्कूल पत्थलगगाँव में दीपावली के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतगरत विद्यालय के नर्सरी, के जी 1और के जी 2 के द्बारा हैन्डस गिविग डे मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों ने मिलकर हमारे विद्यालय के सभी हेल्पिग स्टाफ के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए उन्हें फूल दिया और विद्यालय परिसर में उनकी मदद ़ ध्यान रखने के लिए उनका धन्यवाद किया। कक्षा पहली, दूसरी व तीसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं को मार्केट विजिट के लिए ले जाया गया। सबसे पहले उन्हें फिश एक्वेरियम ले गए जहाँ उन्होने यह जाना कि मछलियों को कांच के अंदर कैसे रखा जाता है उन्हें खाने के लिए क्या दिया जाता है उन्हें जीवित रखने के लिए क्या सुविधाएं दी जाती है। इसके साथ ही उन्हें सब्जी व फल मंडी में भी ले जाया गया। जहाँ उन्होने तरह -तरह की फल व सब्जियों को देखा उनके नामों को जाना तथा फल व हरी सब्जियों को खाने से हमारे स्वास्थ्य को क्या लाभ होते है ये सब जानकारियाँ विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं द्बारा बच्चों को बाजार भ्रमण करते समय बताया गया। यह बच्चो के लिए एक अच्छा नया अनुभव था जिनमें उन्होने यह जाना कि बाजार में चीजें कैसे खरीदी व बेची जाती हैं। इस भ्रमण के दौरान पत्थलगाँव के नागरिकों द्बारा उन बच्चों के लिए जूस के लिए दिया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर कक्षा में कक्षा 6-8 लडकियों के लिए रंगोली व लडकों के लिए दीया सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर कक्षा में 9-12 लडकों के लिए तोरण बनाओ व लड़कियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही जूनियर व सीनियर वर्ग की लड़कियों के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बिनय राय जी ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतियोगियों में जोश भरा। सभी छात्र-छात्राओं को खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया तथा सभी छात्र-छात्राओं को दीपावली उत्सव के महत्व के बारे मे बताते हुए उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….