Advertisement Carousel

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम  NSS के छात्र-छात्राओं द्वारा छठ पर्व के पूर्व छठ घाट पूरन तानाब की साफ- सफाई में महत्वपूर्ण योगदान…

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

गुरुकुल महाविद्यालय पत्थलगांव  के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम  NSS के छात्र-छात्राओं द्वारा छठ पर्व के पूर्व छठ घाट पूरन तानाब महुआ टिकरा की साफ- सफाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया सुबह से ही महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्कूल के शिक्षको के साथ मिलकर छठ गाठ पुरन तालाब परिसर में साफ सफाई में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया हाथों में कुदाली और हसली लिए घासों को काटना तालाब से घास को निकालना जैसे सभी कार्य शामिल है। आपको बता दे इसके पुर्व भी पिछले वर्ष इन्ही छात्र छात्राओं के द्वारा छठ घाट का सफाई किया था

शिक्षक भी रहे आगे महाविद्यालय में शिक्षा देना हो या सामाजिक कार्य सभी मे बढ़ चढ़ कर कार्य कर युवाओं के सामने  मिशाल पेश किया

इस कार्य में महाविधालय के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार यादव, बी. एड. विभाग के विभागाध्यक्ष इंद्रपाल यादव, N.S.S. कार्यक्रम अधिकारी राजेश्वर प्रसाद यादव, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ यादव राकेश पारसनाथ, कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष श्रीपवन कुमार यादव एवं समस्त सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापिकायें भी इस सेवा पखवाड़ा योजना के तहत स्वच्छता कार्य में शामिल हुए.।

इस पावन पर्व छठ पूजा के अवसर पर छात्रों द्वारा पूजा-स्थल के आस-पास के वातावरण को साफ-सफाई करके यह संकल्प लिया की पवित्रता की हमारे मन और मस्तिष्क को स्वस्थ्य और निर्मल बनाता है, अतः हम गंदगी ना होने देंगें ना ही गंदगी करेंगे करके एक नया संदेश दिया है।

पत्थलगांव भोजपुरी समाज के संरक्षक मनोज तिवारी ने गुरुकुल महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा छठ घाट की साफ सफाई में विशेष योगदान देने और उन्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं दिया उन्होंने बताया कि किसी भी छात्र एवं छात्राओं के शिक्षा से लेकर अन्य सभी समाजिक कार्य मे महत्वपूर्ण योगदान होता है। जिसे हम सब अच्छी तरह जानते है आप सभी देश के भविष्य तय करते है अच्छी शिक्षा के साथ  सामाजिक परिवेश में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर हमेशा आगे बढ़ते रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने संकुल समन्यवक के प्रशिक्षण से पहले लिया बैठक बताया स्कूलों में बच्चो को घर से लेकर स्कूल आने तक उनकी शिक्षा उनके ब्यवहार उनके खेलकूद पे जिम्मेदारी से ध्यान दे ….