पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता
मंगलवार सिख समाज के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया

सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की झांकी बड़े ही धूमधाम से निकाली गई जिसकी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थी पत्थलगांव शहर के बीच स्थित गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से साज-सज्जा कर सजाया गया था जिसे देखने में ही आनंद कि अनुभूति महसूस हो रही थी।

जगमग रौशनी के बीच शहर में गुरुनानक देव की छायाचित्र लगाई गई है। साथ ही तीनों मार्गों में स्वागत द्वार बनाए गए थे शहर के बस स्टैंड के सामने गुरुनानक देव की फोटो को आकर्षक रूप से सजाया गया था। वहीं जिले भर के गुरुद्वारों में श्रद्धालु आज अरदास कर मत्था टेक कर गुरूनानक देव् से गुरुद्वारों में कथा, कीर्तन किये जा रहे थे इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किये

मंगलवार को दोपहर को गुरुद्वारे से भब्यता के साथ निकाले गए शोभायात्रा की अगुवाई करती महिलाएं एवं बच्चियों ने झाड़ू के साथ सड़क को साफ किया जिनसे होकर पंच प्यारे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की फूलों से सजी पालकी चलती रही नगर कीर्तन में गतका पार्टियां, शब्दी जत्थे, महिलाएं सहित बच्चे सभी इस झांकी में शामिल थे सबसे पहले जशपुर मार्ग ,रायगढ़ रोड एवं अंबिकापुर रोड में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला ,पुरुष, बच्चे आकर्षक वेशभूषा में गुरु नानक देव जी के शोभा यात्रा निकाली गई सिख समाज के युवाओं द्वारा गुरु नानक देव जी का मधुर ध्वनि शब्द कीर्तन करते नानक देव जी के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो रहा था । महिलाएं सफेद कुर्ती पहने नानक देव जी के भजन एवं कीर्तन के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। पूरी शोभायात्रा के दौरान पंच प्यारों की अगुवाई करती सिख समाज की महिलाओं द्वारा शुद्ध जल से सड़कों पर अपने हाथों से झाड़ू लगाते हुए चल रही थी ।गुरुनानक देव जी का भव्य शोभायात्रा बड़े ही आकर्षक ढंग से सिख समाज द्वारा निकाली गई।
पत्थलगांव गुरु सिंहसभा के रविन्द्र सिंह भाँटिया ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षा रही है। कि सेवा से जीवन में सार्थकता आती है। मानव के जीवन में सभी के लिए सेवा का भाव होना बेहद जरूरी है। इसी संदेश को हम सभी को जीवन में जीवित रखने का संकल्प लेना चाहिए।

नगर को रंगीन रोशनीओं एवं स्वागत द्वारों से सजाया गया पत्थलगांव नगर में सिख समाज द्वारा पूरे शहर के साथ गुरुद्वारे को रंगीन रोशनी ओं के साथ सजाया गया जिसकी छटा मनमोहक प्रतीत हो रही थी वहीं शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे।

जशपुर रोड में भोजपुरी समाज ने शोभायात्रा में चल रहे लोगो के लिए जलपान कराया जिसमे भोजपुरी समाज के सभी लोगो ने सुबह से ही लगकर ब्यवस्था बनाते रहे अन्य समाज के द्वारा भी सिख समाज के द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा के लोगो को जलपान करा कर स्वागत किया।

नगर में निकाली गई शोभायात्रा को भोजपुरी समाज सहित अन्य समाज के द्वारा सामाजिक आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए सिख समाज के लोगों का जलपान करा कर स्वागत किया गया।
























