Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा, कुनकुरी को मिला बड़ा उपहार 359 करोड़ की लागत से बनेगा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन, वित्त विभाग से मिली सैद्धांतिक सहमति एवं कई परियोजना के करोड़ों की मिली मंजूरी……

रायपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा, कुनकुरी को मिला बड़ा उपहार 359 करोड़ की लागत से बनेगा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन, वित्त विभाग से मिली सैद्धांतिक सहमति एवं कई परियोजना के करोड़ों की मिली मंजूरी……

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। इसी कड़ी में जिले के लिए वित्त विभाग ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति और सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। प्रदेश सरकार ने कुनकुरी में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए ₹359 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति दी है। इस महाविद्यालय की स्थापना से न केवल स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर मिलेंगे, बल्कि आदिवासी अंचल के नागरिकों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ भी सुलभ होंगी। यह परियोजना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। वित्त विभाग ने जिले के विकासखंड कांसाबेल की मैनी नदी पर बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना के लिए ₹79.38 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना से किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।वहीं फरसाबहार तहसील क्षेत्र के कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक 12.80 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य हेतु ₹27.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा, विकासखंड फरसाबहार की कोकिया व्यपवर्तन योजना के लिए ₹16.17 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्र में जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था में दीर्घकालिक सुधार होगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत संरचना, कृषि, सिंचाई और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार नई योजनाएँ साकार हो रही हैं।कुनकुरी एवं पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत ये परियोजनाएँ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…