Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दिव्यांग नंदलाल और विनीत को प्रदान किया गया ट्राई सायकल…9

जशपुरनगर✍️जितेंद्र गुप्ता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दिव्यांग नंदलाल और विनीत को प्रदान किया गया ट्राई सायकल

खुशी जाहिर कर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर, 05 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ असहाय, पीड़ित और जरूरतमंद व्यक्तियों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के संकल्प के साथ निरंतर सक्रिय है ताकि, समाज के हर वर्ग को न्याय, राहत और विकास का लाभ मिल सके।इसी क्रम में आज ग्राम पाकरगांव, तहसील पत्थलगांव के दो दिव्यांगजन श्री नंदलाल और श्री विनीत राम अपनी शारीरिक असमर्थता से जुड़ी परेशानियां लेकर कैंप कार्यालय पहुंचे। दोनों ने आवेदन देकर बताया कि चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण उन्हें अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। साथ ही उन्होंने ट्राई सायकल प्रदान करने की मांग की।कैंप कार्यालय ने उनके प्रति संवेदना प्रकट करते हुए तत्परता से उनके लिए ट्राई सायकल उपलब्ध कराई। ट्राई सायकल प्राप्त कर दोनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब तक उन्हें अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे अपने कई काम स्वयं कर सकेंगे। दोनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान के नए अवसर लेकर आई है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…