Advertisement Carousel

14200 शिक्षार्थी 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले परीक्षा में शामिल होंगे पूरे 08 विकासखंड में कुल 907 परीक्षा केंद्र बनाया गया…

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

 

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत बुनियादी राष्ट्रीय व्यापी महा परीक्षा अभियान का आयोजन पूरे जिले में 7 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जा रहा है जिले में कुल सर्वेक्षण अनुसार 29036 नवसाक्षरों का चिन्हांकन किया गया है जिसमें से 14200 शिक्षार्थी 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले परीक्षा में शामिल होंगे पूरे 08 विकासखंड में कुल 907 परीक्षा केंद्र बनाया गया है प्रत्येक केंद्र में एक केंद्र अध्यक्ष एवं आवश्यकता अनुसार पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है यह परीक्षा पंचायत स्तर में प्राथमिक शाला या माध्यमिक शाला में आयोजित किया जाएगा, इस परीक्षा को आयोजित करने के लिए अनुदेशक एवं ग्राम पंचायत के शिक्षकों द्वारा क्रियान्वन किया जाएगा इस परीक्षा के प्रचार प्रसार के लिए घर घर जाकर संपर्क पीला चावल से आमंत्रित करना एवं दीवार लेखन का कार्य शिक्षकों द्वारा किया गया है शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में लाने की व्यवस्था हेतु स्कूल के अलग-अलग शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तर से विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दल प्रभारी एवं दल का सदस्य बनाया गया है जो पूरे 08 विकासखंड में दौरा कर परीक्षा का मॉनिटरिंग करेंगे विकासखंड स्तर से सभी संकुल समन्वयकों को नोडल अधिकारी बनाकर अपने-अपने संकुल के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में परीक्षा संपन्न करा कर रिपोर्टिंग करने हेतु विकासखंड स्तर से आदेशित किया गया है जिला एवं विकासखंड स्तर पर परीक्षा नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है जिसमें प्रत्येक 2 घंटे में शिक्षार्थियों के बैठने की उपस्थिति परीक्षा से संबंधित गतिविधि फोटोग्राफ आदि विषयों हेतु एक प्रभारी को नियुक्त किया गया है।

संपूर्ण जिले में परीक्षा को आयोजित करने के लिए सहायक संचालक अंबिकापुर संभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी डीएमसी डीपीओ साक्षरता बीपीओ साक्षरता बीआरसी की संयुक्त बैठक भी ऑनलाइन आयोजित की गई थी जिसमें स्पष्ट रूप से निर्देश किया गया है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्षा में किसी भी प्रकार की सुविधा न हो इसी तारतम्य में विकासखंड द्वारा संकुल शैक्षिक संबंध एवं ग्राम प्रभारी का बैठक भी आहूत की गई थी जिसमें परीक्षा संबंधी सामग्री उत्तर पुस्तिका नॉमिनल फॉर्म शिक्षार्थियों के लिखने के लिए शीश पेंसिल रबर की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है पत्थलगांव विकासखंड के लुड़ेग ग्राम पंचायत एवं पंडरी अपनी ग्राम पंचायत को बुनियादी महा परीक्षा का आदर्श केंद्र बनाया गया है अवगत हो कि ग्राम पंचायत लुड़ेग स्वयं सभी शिक्षिका संगीता खलखो , एवं ग्राम पंचायत बटुराबहार के टोंगरीपारा निवासी श्यामवती चौहान को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष में दिल्ली के विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी भवन जा चुका है। इनके द्वारा लगातार साक्षरता केंद्र का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….