Advertisement Carousel

यूडी मिंज ने संभाली कांग्रेस की कमान जशपुर में बदलेगी संगठन की रफ्तार…

जशपुरनगर✍️जितेन्द्र गुप्ता

यूडी मिंज ने संभाली कांग्रेस की कमान जशपुर में बदलेगी संगठन की रफ्तार

कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष यूडी मिंज ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर दिया. जिला कांग्रेस कार्यालय में हुए समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया
निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने सम्मानपूर्वक दायित्व हस्तांतरित किया और मिंज को शुभकामनाएं दीं

यूडी मिंज ने अपने संबोधन में कहा
जशपुर की जनता बदलाव चाहती है
कांग्रेस उस बदलाव की ताकत बनेगी. पार्टी हाईकमान और संगठन ने जो विश्वास जताया है उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया जाएगा
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जनता की हर समस्या को प्राथमिकता देते हुए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा

मंच से वरिष्ठ नेता और पत्थलगांव के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह ने उम्मीद जताई कि यूडी मिंज के नेतृत्व में कांग्रेस और अधिक मजबूत हो जाएगी. पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और जिले में संगठन विस्तार के लिए संयुक्त प्रयास पर जोर दिया

पहले ही दिन जनता के मुद्दों पर आक्रामक रुख कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पदभार ग्रहण के तुरंत बाद यूडी मिंज के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा. उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर जिले की प्रमुख समस्याओं पर तत्काल कार्यवाही की मांग की

ज्ञापन में जर्जर सड़कें, शिक्षा व्यवस्था की गिरती गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर हालत,ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी जैसे मुद्दों को केंद्र में रखा गया

पूर्व मंत्री रामपुकार सिंह ने कहा
जशपुर की आवाज अब दबने वाली नहीं है कांग्रेस जनता के बीच खड़ी है और समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा

जिलाध्यक्ष यूडी मिंज ने स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस केवल राजनीति के लिए नहीं है,जशपुर के प्रत्येक नागरिक के अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करेगी

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…