Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, जशपुर में बनेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी, 20.53 करोड़ की मिली स्वीकृति…….

जशपुर नगर✍️जितेंद्र गुप्ता

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, जशपुर में बनेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी, 20.53 करोड़ की मिली स्वीकृति…….

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जशपुर जिले को एक और बड़ी सौगात मिली है।जिले के बगीचा विकासखंड के पंडरापाठ में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी (आर्चरी सेंटर) के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है।इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण हेतु एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड से 20.53 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।नई तीरंदाजी अकादमी बनने से जिले के ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ मिलेंगी। यह पहल आने वाले समय में जशपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतिभाओं का हब बनाने में निर्णायक साबित होगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें विश्व पटल तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता का यह एक और बड़ा उदाहरण है।जशपुर के युवाओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है,और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….