पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता
जोगपाल पब्लिक स्कूल में हेलोवीन डे, फूड विदाउट फायर व सेल्फ इंट्रोडक्शन प्रतियोगिता का आयोजन
आज दिनांक 13 दिसंबर 2025, शनिवार को जोगपाल पब्लिक स्कूल, पत्थलगांव में हेलोवीन डे, फूड विदाउट फायर एवं सेल्फ इंट्रोडक्शन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी, जेकेजी एवं एसकेजी के नन्हे बच्चों द्वारा सेल्फ इंट्रोडक्शन से हुई। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय देकर सभी का मन मोह लिया।
इसके पश्चात कक्षा पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों ने हेलोवीन डे सेलिब्रेशन में भाग लिया। फैंसी ड्रेस में सजे बच्चों ने भूत, चुड़ैल, जोकर और वैम्पायर जैसे डरावने किरदारों को जीवंत किया। बच्चों ने रैंप वॉक, नृत्य एवं अभिनय प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रोचक बना दिया। विद्यालय को हॉरर थीम पर सजाया गया था, जिसमें आकर्षक लाइटिंग और डरावनी सजावट देखने को मिली। शिक्षकों ने बच्चों को हेलोवीन के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि यह पर्व मृत आत्माओं की स्मृति में मनाया जाता है।
वहीं कक्षा छठवीं से नौवीं एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा फूड विदाउट फायर कुकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। छात्रों ने सैंडविच, भेलपुरी, सेवपुरी, लड्डू, मिठाइयाँ, फ्रूट चार्ट आदि स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार किए। बच्चों ने स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए अपने व्यंजनों को आकर्षक ढंग से सजाया तथा साथियों व शिक्षकों के साथ साझा किया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और स्वच्छता की भावना का विकास होता है, इसलिए इस प्रकार की गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार सभी प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं और विद्यालय में आनंद एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।
























