पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता
पत्थलगांव शहर की राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सडक एक अबूझ पहेली
कई दशक पुरानी बात पत्थलगांव शहर की राष्ट्रीय राजमार्ग 43 की दयनीय हालत अपनी ब्यथा आखिर किससे कहे प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से सत्ता पक्ष से विपक्ष से या फिर शहर वासी हर बार की तरह ही सड़क के बड़े बड़े गड्डों उड़ती हुई धूल से सांस लेकर बीमार होने से लेकर गड्डों में गिर कर दुर्घटना ग्रस्त होकर अस्पताल के चक्कर काटते लोग ये सब पत्थलगांव वासियों के लिए एक अबूझ पहेली की तरह ही है। जिसे अब तक तो बुझा नही जा सका है। रोजाना हजारों की संख्या में चलते बड़े छोटे वाहन और शहर में जगह जगह गड्ढे ही गड्ढे पर वो कहते है न कि चलना जरूरी है अगर सफर करना है तो बस ख्याल ये रखिये की सुरक्षित घर पहुँचना आपकी खुद की जिम्मेदारी है। नही तो बाद में सड़क के गड्ढों को दोष देने से क्या होगा राष्ट्रीय राजमार्ग सडक के गड्ढे तो बनते ही नही है।

शहर के बीच अम्बिकापुर रोड🖕
हाल के दिनों में केंद सरकार ने 9 करोड़ रुपये से सड़क के गड्ढों को बनाने जिसमे पत्थलगांव सीतापुर कांसाबेल सहित अन्य जगहों के लिए पैसे तो दिए ठेकेदार ने दो से तीन जगहों की सड़क को जैसे तैसे बनाया भी पर कोई मतलब नही बस स्टैंड के पास गुडवत्ता हीन सड़क बनाने के आरोप प्रत्यारोप के बीच 30 से 50 मीटर की सड़क को उखाड़ दिया गया पर फिर वही कहानी अब भी सड़क खुदी हुई जस की तस हालत में

अम्बिकापुर रोड मछली बाजार 🖕
अम्बिकापुर रोड में कदम घाट के पास की लगभग 50 मीटर की सड़क जैसे वो किसी भी विभाग के अंदर नही आता हो उसे बनाने कभी कोई पहल नही सेकड़ो बार स्थानीय पत्रकारों ने खबर के माध्यम से प्रशासन तक बात पहुँचाया पर हालत वही धूल और बड़े बड़े गड्ढे आप जब वहाँ से चलेंगे तो आपको पता चलेगा कि सड़क की पहेली को बुझने आखिर किसका नाम आएगा सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सब के वही पुराने बड़े बड़े वादे जिससे आम आदमी का भला होता नहीँ दिख रहा वही खराब सड़क वही सड़क के गड्ढे और मूक दर्शक के रूप में प्रशासन सड़क विभाग और नेता।

अम्बिकापुर रोड कदम घाट जहां से बाईपास सड़क प्रस्तावित है।🖕
क्या कहते है राष्ट्रीय राजमार्ग 43 शहर की खराब सड़क को लेकर सड़क के आला अफसर ,सत्ता पक्ष विपक्ष से लेकर समाजसेवी , पत्रकार

अम्बिकापुर रोड महिंद्रा शोरूम का पास🖕
राष्ट्रीय राजमार्ग सी जेपी तिग्गा ने कहा कि 9 करोड़ रुपये मिलाजुला कर दिया गया था मैं देख कर ही बता पाऊंगा की पत्थलगांव में कितना काम होना है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 43 ई आरडी ताम्ब्रे से फोन में बात करने कोशिस की गई फोन बजता रहा पर उन्होनें रिसीब नही किया
भारतीय जनता पार्टी के सांसद राधेश्याम राठिया से फोन में बात करने की कोशिस की गई उन्होंने फोन रिसीब किया
सुनील अग्रवाल भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि पत्थलगांव शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क रिपेयरिंग में ठेकेदार और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने पूरी तरह लापरवाही बरती है। जिसका भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था शहर के सड़क के गड्ढे भरने और उसे चलने लायक बनवाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की थी अब विभाग के अधिकारी इंजीनियर और ठेकेदार सब गोल है। मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने किलकिला प्रवास में पत्थलगांव के तीनों सड़को को अच्छा एवं सुगम बनाने वादा किया था जो जल्द ही वास्तविक रूप में होता दिखेगा।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज तिवारी सड़क के खराब हालत और उनसे होने वाले दुर्घटना के लिए एनएच विभाग और प्रशासन जिम्मेदार है। हर हाल में लोगो को अच्छी सड़क बनाकर देने की जिम्मेदारी विभाग और प्रशासन का है।

अम्बिकापुर रोड 🖕
समाजसेवी शंकर गुप्ता शहर की सड़क में अनेक बड़े बड़े गड्ढे है। जिसमे दुर्घटना होने से गम्भीर चोटे लगेगी पर सड़क विभाग और बड़े अफसर इसमें ध्यान नही देते है। आम शहरी मजबूर है गड्डों वाली सड़क में चलने
पार्षद जनार्दन पंकज पत्थलगांव की सड़क में हमेशा गड्ढे बने ही रहते है राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग पूरी तरह लापरवाही बरतता है। जिसके कारण शहर वासी हमेसा परेशान रहते है।
ग्रामीण विकास परिषद अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि बेहतर सड़क चलने लायक बनाकर देने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की है जिस तरह कुछ दिन पूर्व ही ठेकेदार के द्वारा सड़क रिपेयरिंग किया जा रहा था पर खराब सड़क बनाने के कारण कुछ दूरी की सड़क को उखाड़ा भी गया अगर खराब सड़क बनाया जा रहा था तो ठेकेदार के ऊपर जांच कराने की आवश्यकता थी सबंधित अधिकारीयो के ऊपर कारवाही भी होनी चाहिए थी और अब वो उखड़ी हुई हालत में सड़क एवं शहर के अन्य जगहों में बड़े बड़े गड्ढे वाले सडक जो लगातार दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे है। जिस तरह बड़े अफसर और नेता अच्छी सड़क दे पाने में असहज है। तो क्या स्थानीय लोगो को ही सड़क के गड्ढे भरने की पहल खुद से करने की आवश्यकता है।
पार्षद संजय तिवारी ने कहा कि भाजपा के नेता अपने वाहवाही पाने के चक्कर मे जैसे तैसे बनाई जा रही सड़क को उखड़वा दिया अब ठेकेदार का कोई अता पता नही है जबकि शहर की राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क अभी भी बेहद जर्जर हालत में है। लोगो का चलना दूभर है। जिस तरह सडक के लिए पत्थलगांव की आम जनता लगातार अच्छी सड़क की राह देख रही है। जो अभी तक तो पूरा होता नही दिख रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार राजेश अग्रवाल ने कहा कि पत्थलगांव की सड़को के बारे में बड़े बुजुर्गों के द्वारा हमे बताया जाता रहा कि आज से साल पहले शहर की सड़क कच्ची हुवा करती थी जो बाद में पक्की होने से अपने शहर को बड़े शहरों के तर्ज में विकास की बड़ी बड़ी उन्मीदे बान्ध बैठे थे आज भी यहां से अन्य शहर जा चुके दसको पुराने लोग पत्थलगांव की सड़क की जर्जरता और सड़क से लगातार मिलने वाले छलावे पर हतोत्साहित है। आखिर आम जनता को कब तक सड़क के छलावे मिलते रहेंगे।
वरिष्ट अधिवक्ता मोहन यादव ने कहा कि पत्थलगांव की जनता है जो रोज खराब सड़को में चल कर जीवन जी रहे है पर विभाग और प्रशासन को कोई मतलब नही है। गड्ढे रहित सड़क आम लोगो के लिए बेहद जरूरी पर उसे बनाने कोई खास पहल करते कभी संवेदनशील नही।
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के अध्यक्ष सत्या मिर्रे ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क के गड्ढे स्थानीय लोगो के लिए हमेसा मुश्किलों भरा सफर रहा है। शहर के सड़को में चलने वक्त खुद को गड्डों से बचाकर सही सलामत घर पहुँचने के जद्दोजहद करते शहर वासी आखिर खराब सड़क के लिए जिम्मेदार कौन।
ये कुछ फोटो है अभी दो दर्जन से ज्यादा और बड़े बड़े गड्डों वाली सड़क भरे हुए है।
























