Advertisement Carousel

सरला एकादशी पर ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में दिव्य द्वीप प्रज्वलन का हुआ आयोजन, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा जनसैलाब…

डोकड़ा✍️जितेंद्र गुप्ता

सरला एकादशी पर ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में दिव्य द्वीप प्रज्वलन का हुआ आयोजन, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा जनसैलाब…

दोकड़ा।सोमवार की शाम सरला एकादशी पर्व के पावन अवसर पर ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में परंपरागत द्वीप प्रज्वलन का भव्य आयोजन किया गया। रथ यात्रा काल से अनवरत चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के अंतर्गत सायंकाल मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था के साथ दीप प्रज्वलित किए गए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर हरि नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और आरती की मधुर ध्वनि से भक्तिमय हो उठा। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।श्रद्धालुओं ने सरला एकादशी के पुण्य अवसर पर दीप प्रज्वलन कर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। आयोजन ने धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और जनआस्था को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…