Advertisement Carousel

दो वर्षों के सुशासन में विकास के नए आयाम, 1000 करोड़ से अधिक की सड़क-पुल परियोजनाएं स्वीकृत विष्णु देव साय…

जशपुरनगर✍️ जितेंद्र गुप्ता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा

दो वर्षों के सुशासन में विकास के नए आयाम, 1000 करोड़ से अधिक की सड़क-पुल परियोजनाएं स्वीकृत विष्णु देव साय

19 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर जिले के कुनकरी पहुंचे। सलियाटोली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र किया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम

मुख्यमंत्री ने बताया कि जशपुर को 220 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल, मातृत्व-शिशु चिकित्सालय, कल्याण आश्रम में अत्याधुनिक अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज एवं फिजियोथेरेपी महाविद्यालय जैसी सौगातें मिली हैं। इनसे जिलेवासियों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

सड़क-पुलों पर 1000 करोड़ से अधिक का निवेश

जिले की 623 सड़कों के लिए 998 करोड़ एवं 22 उच्च स्तरीय पुलों के लिए 109 करोड़ रुपये मंजूर। हाल में 4 प्रमुख सड़कों पर 12.69 करोड़, 4 महत्वपूर्ण पुलों पर 13.69 करोड़ एवं 12 सड़कों पर 41.81 करोड़ की अतिरिक्त स्वीकृति। फरसाबहार में 40.89 करोड़ के 13 विकास कार्य की मंजूरी। इनसे ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

शिक्षा एवं पर्यटन को नई गति

करडेगा-फरसाबहार में महाविद्यालय स्थापना, नए स्कूल भवन। मयाली नेचर कैंप, जंबूरी आयोजन एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच मार्ग स्वीकृत। जशपुर वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर उभर रहा है।

विद्युत क्षेत्र में क्रांति
कुनकुरी के हर्राडांड में प्रदेश का 5वां 400 केवी उपकेंद्र एवं 11 नए सब-स्टेशनों से बिजली आपूर्ति सुदृढ़। किसानों को 3100 रुपये/क्विंटल धान खरीदी,धान का बोनस एवं 18 लाख PM आवास की मंजूरी।

कार्यकर्ताओं को विकास प्रचार का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये उपलब्धियां कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल हैं। उन्होंने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं विकास की जानकारी जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया।उपस्थित जनप्रतिनिधि: विधायकद्वय श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनी भगत, भाजपा नेता श्री गुरुपाल भल्ला; पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, पूर्व विधायक रोहित साय; नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भरत सिंह, श्री कृष्ण कुमार राय,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्री मुकेश शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, दुलदुला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह, पार्षद श्री अमन शर्मा, श्री मनीष अग्रवाल, श्री राजकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….