Advertisement Carousel

स्थापना दिवस औघड़ बाबा आश्रम शेखर पुर में 19 – 20 जनवरी को गूंजेगा अघोरान्नाम…….महामंत्र

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

स्थापना दिवस औघड़ बाबा आश्रम में 19 – 20 जनवरी को गूंजेगा अघोरान्नाम…….महामंत्र

पत्थलगांव शेखरपुर औघड़ आश्रम, मां काली मंदिर शेखरपुर वि.खं. पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) मे मां काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना दिवस प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को बड़े ही भक्ति भाव व उल्लासपूर्ण वातावरण में मनया जाएगा जिसकी तैयारी में समस्त भक्तगण पूर्ण समर्पित भाव से जूटे हुए है |
सर्वप्रथम 18 जनवरी रविवार को समस्त भक्तजनो द्वारा आश्रम व आश्रम परिसर की श्रमदान कर साफ़-सफाई की जाएगी 19 जनवरी सोमवार से प्रातः 9:00 बजे से 24 घंटे के लिए अघोरान्नाम…मंत्र का अखंड जाप आरंभ होगा, जिसका समापन 20 जनवरी मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे किया जाएगा | तत्पश्चात हवन पूजन, आरती व “सफल योनि” नामक औघड़ ग्रंथ का सामूहिक पाठ किया जाएगा | दोपहर 12:00 बजे भंडारा महाप्रसादी वितरण के बाद दोपहर 2:00 बजे अतिथियों का स्वागत सम्मान व आशीर्वचन होगा | संध्या दिन- हीन, निर्धन व जरुरतमंदों को सम्मानीय अतिथियों द्वारा कंबल वितरण किया जाएगा, रात्रि भजन- कीर्तन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे |
दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति की गंगा अविरत प्रवाहित होती रहेगी|
उक्त कार्यक्रम की जानकारी औघड़ बाबा आश्रम शेखरपुर के संचालक संतोष बाबा जी द्वारा दी गई |

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले दिल्ली में 4 अप्रैल को आयोजित एकदिवसीय आंदोलन (TET अनिवार्यता के विरोध) में शामिल होने जशपुर जिले से सैकड़ों शिक्षकों का एक जत्था बस के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना…

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शिवपुर एवं कुड़केल ख़जरी में आयोजित कार्यक्रम “श्रीराम कथा पूर्णाहुति एवं हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुईं विधायक गोमती साय, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार की दिशा में बड़ी पहल जशपुर जिले को मिलीं 23 संजीवनी 108 एम्बुलेंस जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना….