पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता
19 जनवरी 2026 प्रथम चरण परीक्षा की कार्ययोजना इंदिरा गाँधी कन्या स्कूल में शाला विकास समिति के उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता ने छात्राओं को गौ सेवा के बारे में महत्वपूर्ण बातें साझा किए

सोमवार को शासन के गौ माता पे परीक्षा कार्यक्रम से पहले शाला विकास समिति के सदस्यों का उद्बोधन के कड़ी में उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता ने गौ माता के जानकारी एवं उनके जरूरतों के बारे में बाते बताया कहा गाय से दूध जो हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा पौष्टिकता प्रदान करता है। गोबर से खाद बनता है जिससे अच्छी फसल कमाई जाती है वही उनके मूत्र से अनेक बीमारियों से छुटकारा मिलता है। हमारे जीवन में गौ माता की बहुत ज्यादा महत्व है।

शाला विकास समिति के सदस्य जितेन्द्र गुप्ता ने सभी छात्राओं को परीक्षा से पहले कहा कि हमेशा सिखते रहिए जितना ज्यादा सीखेंगे उतना ही आगे बढ़ पाएंगे स्कूल में परीक्षा में घर मे हर समय सीखने को मिलता है बस आप अच्छी बातों को सीखते रहिए जरूर सफलता मिलेगा
इंदिरा गांधी कन्या स्कूल की प्राचार्या सुश्री केके इंदवार ने कहा हमे शासन से निर्देश प्राप्त हुआ था कि गौ माता के परीक्षा से पहले शाला विजस समिति के सदस्यों का उद्बोधन जरूरी है। आप सभी आये और हमारे स्कूल के छात्राओं को गौ माता के बारे में बाते बताया जिससे ये छात्राये अपने परीक्षा में उसके महत्व के बारे में लिखेंगे।
इस दौरान इंदिरागांधी कन्या स्कुक के शिक्षक एवं शिक्षिकाये मौजूद रहे।
























