Advertisement Carousel

77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में शान से फहराया गया तिरंगा, श्रीमती कौशल्या साय ने किया ध्वजारोहण….

जशपुरनगर✍️जितेन्द्र गुप्ता

 

77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में शान से फहराया गया तिरंगा, श्रीमती कौशल्या साय ने किया ध्वजारोहण….


जशपुरनगर। 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय ने विधिवत तिरंगा फहराया और गणतंत्र की गरिमा को नमन किया।ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारी,देश के जवान उपस्थित रहे। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया, साथ ही देश के वीर सपूतों को नमन किया गया।इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने संविधान निर्माताओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आयोजित यह गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायी रहा।

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने संकुल समन्यवक के प्रशिक्षण से पहले लिया बैठक बताया स्कूलों में बच्चो को घर से लेकर स्कूल आने तक उनकी शिक्षा उनके ब्यवहार उनके खेलकूद पे जिम्मेदारी से ध्यान दे ….