Advertisement Carousel

जोगपाल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम ….

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

गणतंत्र दिवस पर विद्यालय में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

आज दिनांक 26 जनवरी, दिन सोमवार को जोगपाल पब्लिक स्कूल, पत्थलगांव मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता की पूजा- अर्चना से की गई। उसके बाद विद्यालय के डायरेक्टर सरनजीत सिंह भाटिया जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान प्रकट किया।
इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत किए। छात्रों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और भारतीय संविधान के महत्व को उजागर किया।
विद्यालय के डायरेक्टर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान का सम्मान करने, अनुशासन में रहने तथा देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है।
कार्यक्रम के अंत में मिठाइयाँ वितरित की गईं और सभी ने राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और यादगार रहा। इस कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर सरनजीत सिंह भाटिया जी , एडमिनिस्ट्रेटर मनजोत सिंह भाटिया जी, शिक्षक- शिक्षिकाएं, अभिभावक और विद्यार्थी शामिल रहे। इस तरह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जोगपाल मार्च पास में अव्वल

पत्थलगांव के हाई स्कूल ग्राउंड में प्रत्येक वर्ष मार्च पास और डांस की प्रतियोगिता होती है. जिसमें सभी विद्यालय के विद्यार्थी शामिल होते हैं। सभी विद्यालयों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जाती है । प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी जोगपाल ने इसमें अपनी जगह निश्चित की और दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों ने शानदार परेड किया। हमेशा की तरह विद्यार्थियों को मार्च पास्ट की तैयारी विद्यालय के पीटी सर संतोष उपाध्याय ने कराया था।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…