Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम घटमुण्डा में लौटी रोशनी….

जशपुरनगर✍️ जितेंद्र गुप्ता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम घटमुण्डा में लौटी रोशनी

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

जशपुरनगर 28 जनवरी 2026 / मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर विकासखंड कुनकुरी के ग्राम घटमुण्डा में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ हो गई है। बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिली है। ग्रामवासियों ने त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विकासखंड कुनकुरी के ग्राम घटमुण्डा के मोहम्मद गहरीउद्दीन के घर के समीप लगा ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित थी। इससे ग्रामवासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की, जिसके तहत विद्युत विभाग द्वारा ग्राम घटमुण्डा में ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। इससे बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनसमस्याओं का तत्परता के साथ समाधान किया जाता है। विशेषकर बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी आवश्यकताओं से संबंधित समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने संकुल समन्यवक के प्रशिक्षण से पहले लिया बैठक बताया स्कूलों में बच्चो को घर से लेकर स्कूल आने तक उनकी शिक्षा उनके ब्यवहार उनके खेलकूद पे जिम्मेदारी से ध्यान दे ….